फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Free Aadhar card of children will be made in 102 Nyay Panchayats

Balrampur News: 102 न्याय पंचायतों में बनेगा बच्चों का मुफ्त आधारकार्ड

Sat, 22 Jul 2023 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Free Aadhar card of children will be made in 102 Nyay Panchayats
लगाई जाएंगी मशीनें, 16885 बच्चों का अब तक नहीं बन सका है आधार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बलरामपुर। परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई कर रहे बच्चों का आधार कार्ड बनाने के लिए जिले की 102 न्याय पंचायतों में मशीन लगाने की तैयारी है। इसका उद्देश्य यह है कि बच्चे स्कूल के आसापास ही आधार कार्ड बनवा सकें। जिले के परिषदीय स्कूलों में पंजीकृत 16885 छात्र-छात्राओं का आधार कार्ड अब तक नहीं बन सका है। साथ ही 12 हजार से अधिक बच्चे आधार कार्ड में नाम अथवा जन्मतिथि ठीक करवाने के लिए भटक रहे हैं।
जिले के किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल में पढ़ रहे बच्चों के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है। बच्चों का नामांकन किए जाने के साथ उनके खाते में ड्रेस, स्कूल बैग का पैसा भेजने, बैंक में खाता खुलवाने सहित कई योजनाओं के लिए आधार कार्ड अनिवार्य होता है। पिछले शैक्षिक सत्र में परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई कर रहे कुछ बच्चों को आधार कार्ड के अभाव में योजनाओं का लाभ नहीं मिल सका था। बेसिक शिक्षा विभाग ने बच्चों की सुविधा के लिए बीआरसी स्तर पर मुफ्त आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया तो शुरू की, लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण कुछ बच्चों का आधार नहीं बन सका। इस परेशानी से बचने के लिए शिक्षा विभाग ने यह पहल शुरू की है।
विज्ञापन


इन एनपीआसी पर लगेगी मशीन
शिक्षा क्षेत्र- मशीन
बलरामपुर -17
हरैया सतघरवा- 14
गैसड़ी- 13
तुलसीपुर-12
पचपेड़वा-11
रेहरा बाजार- 10
श्रीदत्तगंज-10
उतरौला- 8
गैड़ास बुजुर्ग- 6
नगर क्षेत्र- 1

मुफ्त आधार कार्ड बनवाने की अपील
सामुदायिक सहभागिता के जिला समन्वय निरंकार पांडेय ने बताया कि जिन बच्चों का आधार कार्ड अब तक नहीं बना है वह लोग अपने शिक्षा क्षेत्र के बीआरसी व एनपीआरसी पर पहुंचकर मुफ्त आधार कार्ड बनवा सकते है। बताया कि नया आधार कार्ड बनवाने के लिए बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र अथवा निवास प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन





शत-प्रतिशत बच्चों का आधार कार्ड बनाना है लक्ष्य
परिषदीय स्कूलों में पंजीकृत सभी बच्चों के पास आधार कार्ड होना अनिवार्य है। बिना आधार कार्ड के बच्चों के खाते में ड्रेस व स्कूल बैग का पैसा नहीं पहुंच पाता है। पहले आधार कार्ड बनाने के लिए ब्लॉक स्तर पर कर्मचारी नियुक्त किया गया था। अब बच्चों की सुविधा के लिए 102 एनपीआरसी पर आधार कार्ड बनाने की मशीन उपलब्ध कराई जा रही है। - कल्पना देवी, बीएसए बलरामपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed