{"_id":"6abea1111ca0ed42a303b2e4","slug":"fraud-on-facebook-using-the-lure-of-a-cheap-vehicle-balrampur-news-c-99-1-slko1019-155656-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: फेसबुक पर सस्ती गाड़ी का झांसा देकर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: फेसबुक पर सस्ती गाड़ी का झांसा देकर ठगी
Thu, 01 Oct 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। फेसबुक पर कम कीमत में गाड़ी बेचने का झांसा देकर हुई साइबर ठगी में हरैया पुलिस और साइबर हेल्पडेस्क ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित के 3,548.20 रुपये वापस करा दिए। पुलिस की कार्रवाई से पीड़ित ने आभार जताया है।
हरैया क्षेत्र के उदईपुर निवासी सुभाष चंद्र तिवारी से आठ मार्च 2026 को अज्ञात साइबर जालसाज ने फेसबुक पर कम कीमत में गाड़ी बेचने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी की थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत राष्ट्रीय साइबर पोर्टल पर दर्ज कराई थी। इसके बाद साइबर हेल्पडेस्क और बैंक टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी की 3,548.20 रुपये की धनराशि को संबंधित खाते में होल्ड करा दिया।
इसके बाद तकनीकी और डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर विधिक प्रक्रिया पूरी की गई और पोर्टल के माध्यम से पूरी धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी गई। एसपी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि साइबर ठगी की शिकायतों पर पुलिस तत्काल कार्रवाई कर रही है। लोगों को सोशल मीडिया पर सस्ते सामान या वाहन के ऑफर के झांसे में नहीं आना चाहिए। ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं।