फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Four thousand cases filed for lockdown violation will be returned

लॉकडाउन उल्लंघन में दर्ज चार हजार केस होंगे वापस

Tue, 16 Feb 2021 06:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 06:58 PM IST
विज्ञापन
Four thousand cases filed for lockdown violation will be returned
बलरामपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ ने लॉकडाउन के दौरान नियम उल्लंघन में दर्ज केस वापस लेने का एलान किया है। कोरोना महामारी के दौरान पुलिस ने शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए लॉकडाउन उल्लंघन में जिले के करीब चार हजार लोगों पर केस दर्ज किया था। सीएम के इस एलान से केस में फंसे लोगों में खुशी है। अब यह मुकदमे वापस होने से लोगों को न्यायालयों का चक्कर काटने से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि लॉकडाउन के दौरान धारा 188 का उल्लंघन करने के आरोप में जिले के करीब चार हजार लोगों पर केस दर्ज किए गए थे। वहीं अब सीएम योगी आदित्यनाथ की ओर से लॉकडाउन में दर्ज मुकदमों को वापस लेने की घोषणा से लोगों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान दर्ज मुकदमों का निस्तारण कराने के लिए अब उन्हें न्यायालयों का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। एएसपी अरविंद मिश्र ने बताया कि जिले के सभी कोतवाली व थानों से लॉकडाउन के दौरान दर्ज धारा 188 के मुकदमों की रिपार्ट मंगाई गई है। कोतवाली व थानों की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed