फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Four government high schools will be upgraded up to Inter

Balrampur News: इंटर तक उच्चीकृत होंगे चार राजकीय हाईस्कूल

Mon, 07 Aug 2023 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 07 Aug 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Four government high schools will be upgraded up to Inter
बलरामपुर के महराजगंज तराई में ​स्थित राजकीय हाईस्कूल।
बलरामपुर। गांवों में संचालित जिले के चार राजकीय हाईस्कूलों को 12वीं तक उच्चीकृत किए जाने की तैयारी है। इससे गावों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को इंटर तक की पढ़ाई के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

राजकीय हाईस्कूल विशुनपुर विश्राम, सहजौरा, महराजगंज तराई और बहादुरगंज काे 12वीं तक उच्चीकृत किया जाएगा। इनके परिसर में इंटरमीडिएट की कक्षाएं संचालित करने के लिए भवन का निर्माण कराया जाएगा। चारों विद्यालयों में निर्माण पर छह करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के पहले चरण में 10 किलोमीटर की परिधि में जहां कोई इंटर काॅलेज संचालित नहीं था, वहां राजकीय हाईस्कूल शुरू किया गया था। इन स्कूलों में कक्षा नौ और दसवीं की पढ़ाई होती है। अब इन्हीं में से चार विद्यालयों को 12वीं तक उच्चीकृत करने की तैयारी है। इससे बच्चों को इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लैब व कंप्यूटर कक्ष का होगा निर्माण
नए भवन में 11वीं और 12वीं की शिक्षा के लिए 18 शिक्षण कक्ष, एक स्टाफ रूम, एक लाइब्रेरी, तीन लैब, एक ऑफिस और एक कंप्यूटर कक्ष का निर्माण कराया जाएगा। ताकि छात्र-छात्राओं को सभी सुविधाओं से लैस गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा मिल सके।


बालिकाओं की शिक्षा होगी आसान
जिले के चार राजकीय हाईस्कूल को इंटरमीडिएट तक उच्चीकृत किया जाना है। इन सभी विद्यालयों के पास जमीन पहले से उपलब्ध है। गांव के पास इंटर काॅलेज संचालित होने से बालिकाओं को इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई करने में आसानी होगी।
- गोविंद राम, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed