{"_id":"6aa6da5d5e805340910baf3a","slug":"four-arrested-for-abetment-of-suicide-balrampur-news-c-99-1-slko1029-154717-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में चार गिरफ्तार
Sun, 13 Sep 2026 10:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 13 Sep 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। गैड़ास बुजुर्ग क्षेत्र में एक महिला को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने एक ही परिवार के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में आठ सितंबर को एफआईआर दर्ज की गई थी।
सिद्धार्थनगर जिले के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के भैसी गांव निवासी सदानंद मौर्य ने आठ सितंबर को गैड़ास बुजुर्ग थाने में तहरीर दी थी। इसमें बजरमुंडा गांव निवासी अमित मौर्य, धर्म प्रकाश, शांति उर्फ सीता देवी और गुलशन पर अपनी बहन को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया था।
पुलिस के मुताबिक, मुकदमा दर्ज होने के बाद मामले की जांच शुरू की गई। रविवार को पुलिस टीम ने नामजद चारों आरोपियों को बजरमुंडा स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में अमित मौर्य, उसके पिता धर्म प्रकाश, शांति उर्फ सीता देवी और गुलशन शामिल हैं।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक हरीश सिंह ने बताया कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर विवेचना आगे बढ़ाई जा रही है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।