{"_id":"5d59890a8ebc3e89ca72e70a","slug":"found-dead-body-on-field-balrampur-news-lko476842919","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने के खेत के बीच मिली सिर कटी लाश, शिनाख्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने के खेत के बीच मिली सिर कटी लाश, शिनाख्त नहीं
विज्ञापन
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र में मोतीपुर गांव के निकट गन्ने के खेत के बीच अज्ञात युवक की सिर कटी लाश बरामद हुई है। मृतक का सिर नहीं मिल सका है। शिनाख्त भी नहीं हो पा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। छानबीन की जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक राजितराम ने बताया कि रविवार को मोतीपुर के ग्रामीणों ने गन्ने के खेत के बीच करीब 30 वर्षीय युवक की सिर कटी लाश होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया गया। शव पांच-छह दिन पुराना लग रहा है। आस पास मृतक के सिर की काफी तलाश की गई लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
मृतका का बायां हाथ भी काटकर गायब किया गया है। ऐसा लग रहा है कि मृतक के हाथ पर उसका नाम गुदा हुआ था। इसलिए वह हाथ भी काटकर गायब कर दिया गया है। मृतक की शिनाख्त आस पास के लोगों से कराई गई कोई सफलता नहीं मिली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।