फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Fog increased trouble, two injured in accidents

Balrampur News: कोहरे ने बढ़ाई परेशानी, हादसों में दो घायल

Tue, 20 Dec 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Fog increased trouble, two injured in accidents
बलरामपुर। कड़ाके की ठंड के बीच सुबह-शाम घना कोहरा होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। कोहरे में हुए हादसे में दो लोग घायल हो गए। वहीं, प्रशासन ने कोहरे को देखते हुए बचाव के प्रबंध शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह भी घने कोहरे में लिपटी रही। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। डेमू ट्रेन 20 मिनट विलंब से चली। रोडवेज बसों व अन्य वाहनों के संचालन पर भी असर पड़ा। नौकरीपेशा लोगों को समय से दफ्तर जाने व बच्चों को स्कूल जाने में समस्या हुई।
विज्ञापन

बेलहा से गौरा राजमार्ग पर मिर्जापुर ग्राम के पास सोमवार रात घने कोहरे के चलते डीसीएम ट्रक पलट गया। ये ट्रक बांसी से गुड़ लेने लखीमपुर जा रहा था। हादसे में ट्रक चालक किशन लाल को चोटें आईं हैं। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महदेइया गांव निवासी संजय सिंह सोमवार रात नौ बजे बाइक से शहर से घर लौट रहे थे। बेलहा मोड़ के पास गन्ने की ट्रॉली की चपेट आने से वह घायल हो गए। संजय को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देहात कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सरोज ने बताया कि हादसेे की सूचना मिली है। छानबीन की जा रही है।
गरीब व बेसहारा लोगों को ठंड से बचाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। लोगों को ठंड से बचाव के लिए एडवायजरी जारी करने के साथ ही तीन हजार कंबल मंगाए गए हैं। तीनों तहसीलों में एक-एक हजार कंबल भेजे गए हैं। जल्द ही इनका वितरण कराया जाएगा। आपदा विशेषज्ञ अरुण सिंह ने बताया कि ठंड से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

संयुक्त जिला अस्पताल की चिकित्साधिकारी डॉ. नैनसी त्रिपाठी का कहना है कि सर्द मौसम में लोगों को सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए। सांस व हृदय रोग के मरीज ज्यादा सतर्कता बरतें। बच्चों को ठंडा पानी न पीने दें। ऊनी कपड़े पहनकर ही बाहर निकलें। पौष्टिक आहार का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed