{"_id":"5e5161a28ebc3ef3bd349139","slug":"focus-on-improving-the-quality-of-education-in-basic-schools-balrampur-news-lko5100048174","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसिक स्कूलों में शिक्षा के गुणवत्ता में सुधार पर फोकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसिक स्कूलों में शिक्षा के गुणवत्ता में सुधार पर फोकस
विज्ञापन
बलरामपुर। नवागत बीएसए रामचंद्र ने शनिवार को बेसिक शिक्षा कार्यालय पहुंचकर बीएसए का प्रभार ग्रहण कर लिया है। नवागत बीएसए ने कार्यालय में अफसरों व कर्मियों के साथ बैठक कर विभागीय कार्यक्रमों व योजनाओं के संचालन के संबंध में गहन समीक्षा की। बेसिक के स्कूलों में शिक्षा के गुणवत्ता में सुधार के फोकस पर सभी अफसरों व कर्मियों को कार्य करने का सुझाव दिया।
आकांक्षात्मक जिले के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में नीति आयोग के निर्देशों के अनुरुप अफसरों व कर्मियों को बीएसए ने कार्य करने की सलाह दी। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के कायाकल्प को भी प्राथमिकता के साथ पूरा कराने का निर्देश दिया। नवागत बीएसए को वित्त व लेखाधिकारी अश्वनी कुमार जायसवाल, डीसी निरंकार पांडेय, एनके सिंह, डॉ. अनूप श्रीवास्तव, खावर फारुकी, फिरोज अहमद खां, आशुतोष मिश्र, मनोज कुमार सिंह, संजय कुमार श्रीवास्तव व रक्षाराम आदि अफसरों व कर्मियों ने पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया।
बीएसए ने बताया कि बलरामपुर जिले में तैनाती से पहले मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण उत्तर प्रदेश लखनऊ में साढ़े चार साल तक सेवा देने से पहले हमीरपुर जिले में बीएसए के पद पर कार्य किया है। वर्ष 2005 में पीईएस की परीक्षा पास करने के बाद प्रयागराज मुख्यालय में तैनात रहा हूं। दो माह तक प्रभारी बीएसए का कार्यभार देख रहे बीईओ गैसड़ी ह्दयशंकर लाल श्रीवास्तव ने नवागत बीएसए का प्रभार सौंप दिया है।
विज्ञापन
विभागीय औपचारिकता के बाद बीएसए ने डीएम व सीडीओ से मुलाकात की। डीएम कृष्णा करुणेश व सीडीओ अमनदीप डुली ने बीएसए को बेसिक शिक्षा के स्कूलों में नीति आयोग के निर्देशों के अनुसार कार्य करने का निर्देश दिया।