फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   flood in rapati

राप्ती की कटान से प्रभावितों को मुआवजा की मांग

Fri, 31 Jul 2020 09:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
flood in rapati
उतरौला (बलरामपुर)। राप्ती नदी के कटान को लेकर उतरौला विकास मंच के अध्यक्ष आदिल हुसैन ने शुक्रवार को डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अरुण कुमार गौड़ को सौंपा है। अध्यक्ष ने पीड़ित परिवारों को कटान से हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है। लाल निशान के करीब राप्ती का जलस्तर पहुंच गया है। तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन

एसडीएम को सौंपे गए पत्र में अध्यक्ष ने कहा है कि राप्ती नदी का के कटान के कहर से कई गांव प्रभावित है। तटवर्ती इलाकों में बसे गांव गोनकोट, परसौना व कुडऊ बौड़िहार के लोग बेघर होने के साथ-साथ अपनी जमीन भी गवां रहे हैं। गांव के लोग भुखमरी के कगार पर पहुंच गए है। प्रशासन की तरफ से राप्ती नदी के कटान को रोकने के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किया गया है।
विज्ञापन

नगर में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से नगरवासियों को कीचड़ व गंदगी से भी दो चार होना पड़ रहा है। अध्यक्ष ने उतरौला नगर में साफ सफाई कराए जाने और कटान प्रभावित पीड़ितों को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। शुक्रवार को राप्ती का जलस्तर 104.200 मीटर रहा जो खतरे के निशान से 42 सेंटीमीटर नीचे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तटवर्ती इलाकों के लोगों ने शासन प्रशासन से बाढ़ के दौरान संसाधन मुहैया कराए जाने की मांग की है जिससे लोग जीवनयापन कर सकें। एडीएम वित्त एवं राजस्व व जिला आपदा प्रभारी अरुण कुमार शुक्ल ने बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। लेखपालों को क्षेत्र में रहने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed