फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Flag Day is a witness to the glorious history of the police

पुलिस के गौरवशाली इतिहास का साक्षी है झंडा दिवस

Tue, 23 Nov 2021 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Flag Day is a witness to the glorious history of the police
बलरामपुर। पुलिस के गौरवशाली इतिहास का झंडा दिवस गवाह है। हम सभी के कर्तव्यनिष्ठा की नई ऊर्जा का संचार होता है। नए जोश व उत्साह के साथ कर्तव्य पालन के लिए प्रेरित करती है। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु ने 23 नवंबर 1952 को उत्तर प्रदेश पुलिस व पीएसी को ध्वज प्रदान किया था। हमारा पुलिस ध्वज हम सभी के गौरवशाली अतीत का जीवंत प्रतीक है।
विज्ञापन

यह बातें एएसपी नम्रता श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन में मंगलवार को पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर डीजीपी उत्तर प्रदेश पुलिस के संदेशों को पढ़कर सुनाते हुए कही। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के लिए आज के दिन का ऐतिहासिक महत्व है।
विज्ञापन

पुलिस विभाग के प्रति हमारे निष्ठावान वीर साथियों की जनसेवा, पराक्रम, शौर्य व आत्म बलिदान की अनगिनत कथाओं के बाद पुलिस ध्वज की प्राप्ति की और इस गौरवमयी उपलब्धि का मार्ग प्रशस्त हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ध्वज को फहराने और उसके प्रति सम्मान प्रदर्शित करते समय हमें आत्म अभिमान की अनुभूति होती है। हम सभी के कर्तव्यनिष्ठा की नई ऊर्जा का संचार होता है जो हमें नए जोश व उत्साह के साथ कर्तव्य पालन के प्रति प्रेरित करती है। एएसपी ने मौजूद सभी पुलिस कर्मियों के वर्दी के बाएं जेब पर ध्वज का प्रतीक लगाकर शुभकामना दी।
पुलिस अधीक्षक दफ्तर परिसर में सीओ ललिया आरआर सिंह ने पुलिस झंडा दिवस के कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डीजीपी उत्तर प्रदेश के संदेशों को पढ़कर सुनाया। सीओ ने सभी पुलिस कर्मियों के बाईं जेब पर ध्वज का प्रतीक लगाकर शुभकामना दी।

कोतवाली नगर, उतरौला, गैसड़ी, जरवा, देहात, थाना पचपेड़वा, गौरा चौराहा, महराजगंज तराई, सादुल्लाहनगर, हरैया, ललिया, तुलसीपुर व रेहरा बाजार के प्रभारी प्रभारी निरीक्षकों के साथ-साथ सभी चौकियों के प्रभारियों ने भी पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर डीजीपी उत्तर प्रदेश के संदेश को पढ़कर सुनाया और बाईं जेब पर ध्वज का प्रतीक लगाकर शुभकामना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed