{"_id":"5ec153928ebc3e90a7655392","slug":"five-thousand-workers-arrived-by-four-trains-balrampur-news-lko5219894195","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार ट्रेनों से पहुंचे पांच हजार कामगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार ट्रेनों से पहुंचे पांच हजार कामगार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। छत्रपति शिवाजी टर्मिनल मुंबई महाराष्ट्र से श्रमिकों को लेकर चार स्पेशल ट्रेनें रविवार को बलरामपुर पहुंचीं। चारों ट्रेनों से करीब पांच हजार श्रमिक उतरे। स्टेशन परिसर में बनाए गए 10 काउंटरों पर यात्रियों की जांच-पड़ताल की गई और उनके संबंध में विवरण नोट किया गया। एडीएम अरुण कुमार शुक्ला व एएसपी अरविंद मिश्र ने स्टेशन पहुंचकर यात्रियों को बसों से उनके गंतव्य के लिए रवाना कराया।
छत्रपति शिवाजी टर्मिनल मुंबई से चलकर श्रमिकों से भरी चार ट्रेनें रविवार को बारी-बारी से बलरामपुर स्टेशन पहुंचीं। इन ट्रेनों से करीब पांच हजार श्रमिक स्टेशन पर उतारे गए। सभी यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण सोशल डिस्टेसिंग के आधार पर बारी-बारी से किया गया। स्टेशन पर बनाए गए 10 काउंटरों पर यात्रियों के संबंध में विवरण नोट किया गिया।
मंडल रेल प्रबंधक डॉ. मोनिका अग्निहोत्री तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अंबर प्रताप सिंह के नेतृत्व में बलरामपुर स्टेशन के वरिष्ठ वाणिज्य निरीक्षक आनंद मोहन चतुर्वेदी के साथ आरपीएफ व रेलवे कर्मचारियों की टीम ने सुरक्षा किट पहनकर सभी यात्रियों को बोगियों से उतारकर मेडिकल चेकअप के लिए काउंटर तक पहुंचाया।
विज्ञापन
ट्रेन को केमिकल से डिसइनफेक्ट किया गया। वाणिज्य निरीक्षक ने बताया कि ट्रेन को बीच में रोक कर रेलवे विभाग द्वारा यात्रियों के लिए भोजन व जलपान का भी प्रबंध कराया गया था। सभी यात्रियों की चेकिंग के बाद उन्हें उनके जनपदों के लिए जिला प्रशासन की देखरेख में रवाना किया गया।