फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Five princes will get a chance to get the award

पांच ग्राम प्रधानों को पुरस्कार पाने का मिलेगा मौका

Mon, 12 Jul 2021 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Five princes will get a chance to get the award
बलरामपुर। जिले के पांच ग्राम प्रधानों को उत्कृष्ट कार्यों पर पुरस्कार पाने का सुनहरा मौका मिलेगा। जिले के सभी नौ ब्लॉकों से पांच ग्राम पंचायतों के प्रधानों को पुरस्कार देने के लिए चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना से उत्कृष्ट काम करने वाली पंचायतों को शासन स्तर से तीन से 12 लाख रुपये तक का पुरस्कार दिया जाएगा। ग्राम प्रधानों को हमारी पंचायत पोर्टल पर 15 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

प्रधानों को 100 सवालों के जवाब देने होंगे। ऑनलाइन आवेदन करने वाले ग्राम प्रधानों को पुरस्कार पाने के लिए कम से कम 45 प्रतिशत अंक पाना अनिवार्य है।
डीपीएम संदीप कश्यप ने बताया कि पंचायती राज विभाग ने मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2021-22 में 25 करोड़ रुपये बजट की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरस्कार के लिए चयनित होने वाली ग्राम पंचायतों के प्रधानों को वित्तीय वर्ष 2021-21 में कराए गए विकास कार्यों का ब्यौरा ऑनलाइन सवालों के जवाब में देना होगा। जिले के सभी 800 ग्राम पंचायतों में से सिर्फ पांच का चयन किया जाएगा।
चयन में प्राप्तांक के आधार पर वरीयता क्रम निर्धारित किया जाएगा। चयनित ग्राम पंचायतों को 12 से तीन लाख रुपये तक पुरस्कार राशि मिलेगी। हमारी पंचायत पोर्टल पर एक जुलाई से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरु हो गई है। 15 अगस्त ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख है।
पंचायत पुरस्कार योजना के तहत गांवों में नियोजित विकास के साथ कोरोना संक्रमण की रोकथाम में उठाए गए कदम भी पुरस्कार पाने का मजबूत आधार बनेंगे। ग्राम पंचायतों को उनके उत्तरदायित्वों के प्रति सजग व जनता के प्रति उत्तरदायी बनाने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना के तहत ग्रम प्रधानों को 100 सवालों के जवाब ऑनलाइन देने होंगे।

यदि 45 प्रतिशत से अधिक अंक मिले तो पुरस्कार की रेस में शामिल हो सकते हैं। कुछ प्रधानों ने पंचायतों में पहले हुए अच्दे कामों को गिनाकर आवेदन करना शुरु कर दिया है। पंचायतों का गठन अभी पिछले महीने ही हुआ है। ऐसे में ये सभी काम निर्वतमान प्रधानों के कार्यकाल में कराए गए हैं। दो बार लगातार पुरस्कार पा चुकी पंचायतें आवेदन नहीं कर सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed