फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Five people who threw stones at the police got away

पुलिस पर पथराव करने वाले पांच लोग पकड़ से दूर

Sat, 21 Nov 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Five people who threw stones at the police got away
बलरामपुर। ललिया थाना क्षेत्र के उपटहवा गांव में जान से मारने की धमकी व सरकारी कार्य में बाधा में पहुंचाने के मामले में 48 घंटे बाद भी पांच अभियुक्तों को पकड़ा नहीं जा सका है। ललिया थाने की पुलिस अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में नाकाम रही है। पुलिस अधीक्षक ने बाकी बचे पांचों अभियुक्तों को शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश प्रभारी निरीक्षक ललिया को दिया है।
विज्ञापन

बताते चलें कि ललिया थाना क्षेत्र के उपटहवा गांव में 19 नवंबर को एक मामले की विवेचना करने गई पुलिस टीम ने दबंगों ने पथराव किया। उप निरीक्षक की वर्दी फाड़ दी और असलहा छीनने का प्रयास भी किया था। इस मामले में एसआई की तहरीर पर 9 लोगों के खिलाफ मारपीट करने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज कर मोनू, कन्हैया, अर्जुन व चंद प्रकाश सहित चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

मन्ना, खुशबू, जनक दुलारी, पूर्णिमा, रेखा उर्फ कुन्नू अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने शनिवार को बताया कि बाकी बचे पांच अभियुक्तों को शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश प्रभारी निरीक्षक ललिया को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed