फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Fire havoc, 27 houses including tractor burnt

Balrampur News: आग का कहर, टैक्टर सहित 27 घर जले

Wed, 12 Apr 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 12 Apr 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Fire havoc, 27 houses including tractor burnt
बलरामपुर के बूधीपुर गांव रेहरा बाजार में अग्निकांड में जला ट्रैक्टर
रेहराबाजार/जरवा/पिपरहवा बाजार (बलरामपुर)। जिले के दो थाना क्षेत्रों में बुधवार को आग ने जमकर कहर बरपाया। अग्निकांड में 27 फूस के घर, एक ट्रैक्टर व तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। जबकि जरवा क्षेत्र के जंगल में लगी आग को ग्रामीणों ने खेतों तक पहुंचने से पहले ही बुझा दिया। राजस्व कर्मियों ने क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी है।
विज्ञापन

तुलसीपुर थाने के बेली कला गांव में बुधवार की दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की चपेट में आकर 25 फूस के मकान जलकर राख हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियां ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र सिंह ने राजस्व कर्मियाें को बुलवाकर आग से हुए नकुसान का आंकलन करने को कहा। खपरीपुर गांव में आग लगने से दो घर जलकर राख हो गए।
विज्ञापन

रेहराबाजार थाना क्षेत्र के बूधीपुर गांव निवासी रहमतुल्लाह ने बताया कि दोपहर में सत्तन के गेहूं के खेत में आग लग गई। आग की लपटों ने धीरे-धीरे बगल के खेतों को भी अपनी चपेट में ले लिया। तीन बीघा गेहूं की फसल व टीन शेड में खड़ा ट्रैक्टर भी जल गया। प्रभारी निरीक्षक ओपी चौहान ने बताया कि अग्निशमन व ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई गई। हल्का लेखपाल विनय यादव ने बताया कि क्षति का आकलन कर रिपोर्ट अधिकारियो को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरवा स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में 74 गांव के निकट सुगवा कोडर के जंगल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने जंगल के कई पेड़ों को अपनी चपेट में ले लिया। आग देख स्थानीय ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। वन कर्मियों की सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। रेंजर अमरजीत प्रसाद ने बताया कि जंगल में लगी आग से पत्तियां जली हैं। पेड़ों को कोई विशेष नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed