{"_id":"696bc73ffb8a2b6bec0058b2","slug":"fir-registered-for-beating-of-electricity-workers-balrampur-news-c-99-1-brp1008-140878-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बिजली कर्मियों की पिटाई में एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बिजली कर्मियों की पिटाई में एफआईआर दर्ज
Sat, 17 Jan 2026 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 17 Jan 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। पचपेड़वा क्षेत्र के पुरानी बाजार में 15 जनवरी की रात करीब नौ बजे तीन बिजली कर्मियों की पिटाई कर दी गई। रंजिश में घटना हुई थी। पुलिस ने 16 जनवरी को 10 से अधिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पिटाई में पुरानी बाजार निवासी सद्दाम कुरैशी, मोहर्रम, नसीम, शब्बीर, सलमान, असलम कुरैशी, उसमान, रेहान, असलम व अन्य अज्ञात शामिल हैं।
विद्युत उपकेंद्र पचपेड़वा के लाइनमैन रवि सिंह ने 16 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि 15 जनवरी रात करीब नौ बजे दो अन्य कर्मियों के साथ पंप नंबर तीन की लाइन मुनीर महतो वार्ड नंबर 14 से सही करके वापस आ रहा था। जब छोटी मस्जिद पचपेड़वा पुरानी बाजार के पास पहुंचा तो पुरानी रंजिश के कारण विपक्षियों ने पिटाई शुरू कर दी।
पुरानी बाजार पचपेड़वा निवासी सद्दाम कुरैशी, मोहर्रम, नसीम, शब्बीर, सलमान, असलम कुरैशी, उसमान, रेहान, असलम व अन्य अज्ञात ने लाठी-डंडों से मारा-पीटा। प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि रवि सिंह की तहरीर पर एफआईआर दर्ज करके जांच की जा रही है।