{"_id":"6921f0789e50fd808b07f8ec","slug":"fir-lodged-against-30-for-fraudulently-grabbing-land-balrampur-news-c-99-1-brp1008-137467-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: फर्जीवाड़ा कर जमीन हड़पने में 30 पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: फर्जीवाड़ा कर जमीन हड़पने में 30 पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
बलरामपुर। फर्जीवाड़ा से जमीन हड़पने के मामले में 19 नवंबर को 30 पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रेहरा बाजार क्षेत्र के ग्राम भरतपुर ग्रिंट निवासी वेद प्रकाश ने एसपी विकास कुमार को शिकायती पत्र दिया। एसपी के आदेश पर ग्राम बूधीपुर मैटहवा निवासी बसंत कुमार सिंह, राजू, गुलाम रसूल, नायब सिंह व विवेक सिंह के साथ ही 25 अज्ञात के खिलाफ जमीन हड़पने के आरोप में प्राथमिकी लिखी गई है। पीड़ित ने उप निबंधक कार्यालय उतरौला के कर्मचारियों पर जमीन के फर्जीवाड़े में सांठगांठ का आरोप लगाया है।
वेद प्रकाश ने बताया कि मेरी दादी श्यामकला की 13 जुलाई 1998 को मौत हो गई थी। ग्राम बूधीपुर मैटहवा निवासी बसंत कुमार ने दादी को जीवित दिखाकर गांव की ही मंगला के नाम पर गाटा संख्या 2150 में 0.417 हेक्टेयर, गाटा संख्या 2127 में 0.0450 हेक्टेयर, गाटा संख्या 2128 में 0.1010 हेक्टेयर व गाटा संख्या 2145 में 0.1580 हेक्टेयर जमीन बैनामा करा लिया। ग्राम नयानगर बूधीपुर के छेदी लाल व विशुनपुर नयानगर के रक्षाराम ने फर्जी गवाही दी। बसंत कुमार के खिलाफ रेहरा बाजार में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। नायब तहसीलदार रेहरा बाजार कोर्ट पर वाद दायर किया गया।
नायब तहसीलदार ने 29 अक्तूबर 2024 को फर्जी तरीके से कराया गया बैनामा निरस्त कर दिया गया। पुन: 21 फरवरी 2025 को फर्जी तरीके से भूमि हड़पने की नियत से बसंत कुमार ने अपने हक में आदेश पारित करा लिया। इसके बाद रेहरा बाजार के कर्मचारियों से मिलकर आरोपी ने फर्जी महिला को मेरी दादी बनाकर मृतक दर्ज कराने का प्रयास किया, लेकिन संभव नहीं हो सका। 17 दिसंबर 2024 को बसंत कुमार जेल से रिहा हुआ। 18 नवंबर 2025 की रात आरोपियों ने मेरा खेत जबरन जोत लिया। मेरी पंपिंग सेट मशीन खोल ले गए। थाने में तहरीर दी तो कार्रवाई नहीं की गई। मुझे विपक्षी से जान-माल का भी खतरा है। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि पांच नामजद व 25 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके जांच की जा रही है।