{"_id":"695406b95ec738545f0e6a08","slug":"fir-filed-against-three-over-fake-appointment-in-madrasa-balrampur-news-c-99-1-brp1008-139870-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: मदरसा में फर्जी नियुक्ति पर तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: मदरसा में फर्जी नियुक्ति पर तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
बलरामपुर। मदरसा जामिया अनवारुल उलूम तुलसीपुर में प्रधानाचार्य मेराज अहमद, लिपिक अजीज अहमद अंसारी व सहायक अध्यापक तहतानिया मोहम्मद अहमद अंसारी के खिलाफ फर्जी नियुक्ति में 24 दिसंबर को प्राथमिकी दर्ज की गई है। सहायक अध्यापक को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है। प्रधानाचार्य व लिपिक की पुलिस तलाश कर रही है।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी यशवंत मौर्य ने 24 दिसंबर को तुलसीपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि मोहम्मद अहमद अंसारी को बिना कार्यभार ग्रहण कराए कूटरचित अभिलेख के सहारे कागजों पर सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्ति कर दी गई। मदरसा कार्यालय से प्राप्त अभिलेख के अनुसार अध्यापक उपस्थिति पंजिका में सहायक अध्यापक का पद रिक्त दिखाया गया।
लिपिक पहले भी दर्ज हो चुकी है एफआईआर
वर्ष 2012 में लिपिक अजीज अहमद के विरुद्ध तत्कालीन जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी संजय मिश्रा ने फर्जी नियुक्ति के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसकी विवेचना आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा (ईओडब्ल्यू) में चल रही है। करीब 13 वर्ष बीत जाने के बाद भी विवेचनात्मक कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित
एसपी विकास कुमार ने बताया कि मदरसा में फर्जी तरीके से शिक्षकों की भर्ती करने वाले प्रधानाचार्य व लिपिक की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।