{"_id":"65ccfeb71756acf658086230","slug":"fine-of-rs-1180-lakh-on-537-drivers-in-one-month-balrampur-news-c-99-1-slko1019-106930-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: एक माह में 537 चालकों पर 11.80 लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: एक माह में 537 चालकों पर 11.80 लाख का जुर्माना
Wed, 14 Feb 2024 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 14 Feb 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। सड़क सुरक्षा माह में ट्रैफिक नियमों का पालन न करने पर 537 वाहन चालकों पर 11.80 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके साथ ही यातायात पुलिस की तरफ से 15 जनवरी से शुरू हुए एक माह के विशेष जागरूकता व जांच अभियान का समापन भी बुधवार को हो गया।
यातयात विभाग ने अभियान के दौरान सर्वाधिक 137 लोगों का चालान बिना हेलमेट पहने दो पहिया वाहन चलाने पर कर 2.80 लाख रुपये का चालान किया गया। यातायात निरीक्षक उमेश यादव ने बताया कि लगातार फैलाई जा रही जागरूकता के बाद भी लोग हेलमेट का प्रयोग करने में लापरवाही बरतते हैं। इसके साथ ही 134 वाहनों के खिलाफ नो पार्किंग करने पर 1.13 लाख रुपये, यातायात नियम तोड़ कर वाहन चलाने पर 32 लोगों के खिलाफ 1.15 लाख रुपये, बिना सीट बेल्ट के चार पहिया वाहन चलाने पर 20 के खिलाफ 83,500 रुपये का का जुर्माना लगाया गया।