फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Farmers in rural areas are grappling with fuel crisis

Balrampur News: ग्रामीण इलाकों में ईंधन संकट से जूझ रहे किसान

Mon, 20 Apr 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 20 Apr 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Farmers in rural areas are grappling with fuel crisis
फोटो-22-बलरामपुर के गोंडा रोड पर डीजल लेने के लिए लगी लोगों की भीड़ ।-संवाद
बलरामपुर। जिले में पेट्रोल-डीजल की किल्लत अब आम लोगों के लिए बड़ी समस्या बनती जा रही है। खासकर ग्रामीण इलाकों में कई पेट्रोल पंप खाली पड़े हैं, जबकि जहां ईंधन मिल रहा है वहां सुबह से ही लंबी कतारें लग जा रही हैं। तेज धूप में घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी लोगों को निराश लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के वीर विनय चौराहा स्थित पेट्रोल पंप पर सोमवार सुबह ‘ईंधन नहीं है’ का बोर्ड टंगा मिला। बहराइच मार्ग के पहलवारा पंप पर भी दिनभर सन्नाटा पसरा रहा, जबकि बाहर वाहन चालकों की भीड़ लगी रही। गोंडा मार्ग पर कई किसान डिब्बा और गैलन लेकर लाइन में खड़े दिखे, लेकिन उनकी बारी आने तक स्टॉक खत्म हो जा रहा है। किसान रामलखन यादव ने बताया कि गन्ने की सिंचाई के लिए डीजल नहीं मिल रहा है, खेत सूखने की नौबत आ गई है। शिवपूजन वर्मा ने कहाकि दो-दो दिन से लाइन लगा रहे हैं, फिर भी खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

व्यापार पर भी दिख रहा असर
ट्रांसपोर्टर रिजवान अली ने कहा कि डीजल नहीं मिलने से गाड़ियां खड़ी हो रही हैं, माल की ढुलाई रुक रही है। दुकानदार मुकेश गुप्ता ने बताया कि सप्लाई बाधित हो रही है, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांग बढ़ने से आई संकट, खत्म हुआ स्टॉक
जिले में सामान्य तौर पर रोज करीब 92 हजार लीटर पेट्रोल और 1.41 लाख लीटर डीजल की खपत होती है, लेकिन पिछले कुछ दिनों में अचानक मांग बढ़ गई। पेट्रोल की बिक्री 1.55 लाख लीटर और डीजल की 3.11 लाख लीटर तक पहुंच गई, जो सामान्य से कहीं ज्यादा है। इसी कारण कई पंपों पर स्टॉक खत्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed