फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Farmers got economic strength from e-National Agricultural Market

Balrampur News: ई राष्ट्रीय कृषि बाजार से किसानों को मिली आर्थिक मजबूती

Fri, 13 Jun 2025 09:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 09:53 PM IST
विज्ञापन
Farmers got economic strength from e-National Agricultural Market
बलरामपुर के मंडी समिति में किसानों को  ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार के बारे में दी जा रही जानकारी।-सं
बलरामपुर। किसानों की आर्थिक समृद्धि और कृषि व्यापार में पारदर्शिता लाने की दिशा में ई राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-नाम) योजना जिले में मील का पत्थर साबित हो रही है। जहां पहले किसान बिचौलियों और पारंपरिक व्यवस्थाओं के कारण अपनी उपज का पूरा मूल्य नहीं प्राप्त कर पाते थे, वहीं अब डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से वे सीधे मंडी से जुड़कर उचित दाम पर फसल बेच रहे हैं।
विज्ञापन

इस तकनीकी पहल ने मंडी व्यवस्था की तस्वीर ही बदल दी है। बलरामपुर जनपद की चार मंडियों में से बलरामपुर मंडी समिति व तुलसीपुर मंडी समिति को ई राष्ट्रीय कृषि बाजार के अंतर्गत चयनित किया गया है। किसानों और व्यापारियों का तेजी से पंजीकरण कर उन्हें तकनीकी प्रशिक्षण देकर डिजिटल व्यापार की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है। अब तक 123 किसानों को ई राष्ट्रीय कृषि बाजार से जोड़ा जा चुका है। (संवाद)
विज्ञापन

डिजिटल पेमेंट से त्वरित भुगतान
इस योजना में किसानों को डिजिटल पेमेंट की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। फसल विक्रय के तुरंत बाद ही भुगतान सीधे उनके बैंक खाते में भेजा जा रहा है। इससे किसानों को समय पर पूरी राशि मिलती है और आर्थिक सुरक्षा भी सुनिश्चित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों में जागरूकता और आत्मविश्वास बढ़ा
ई राष्ट्रीय कृषि बाजार ने न केवल व्यापार प्रक्रिया को सरल बनाया है, बल्कि किसानों में तकनीक के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई है। किसान राम स्वरूप, वीरेंद्र कुमार व परवेज आलम आदि का कहना है कि अब बाजार भाव की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर, प्रतियोगी बोली में भाग लेकर अपनी उपज को बेहतर दाम पर बेच रहे हैं। इससे उन्हें किसी बिचौलिए पर निर्भर नहीं रहना पड़ रहा।

मंडी समिति कर रही सहयोग
ई राष्ट्रीय कृषि बाजार से किसानों को बड़ा फायदा हो रहा है। किसानों को पूरी प्रक्रिया में किसी प्रकार की समस्या नहीं हो रही है। मंडी समिति द्वारा किसानों को लगातार प्रशिक्षित किया जा रहा है। हमारा लक्ष्य है कि हर किसान डिजिटल प्लेटफॉर्म का लाभ उठाकर अधिकतम आय प्राप्त कर सके। मंडी पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य कर रही है और किसानों के हित सर्वोपरि हैं।
- लक्ष्मण प्रसाद, प्रभारी सचिव मंडी समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed