फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Farmers disappointed due to crop failure

बर्बाद फसल देख किसानों की आंखों में भर आ रहे आंसू

Wed, 19 Oct 2022 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Farmers disappointed due to crop failure
बलरामपुर। क्षेत्र में बाढ़ की त्रासदी सबसे ज्यादा किसानों को झेलनी पड़ी। सूखे से बचाकर तैयार की गई धान की फसल बाढ़ से बर्बाद हो गई। बर्बाद फसल देखकर किसानों की आंखों में आंसू भर आते हैं। किसानों ने डीएम से खराब हुई फसल का आंकलन कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम गुरचाही, पड़री, दुर्गापुर, कठौवा, लालनगर, भिऊरा, गैंजहवा, डकही आदि गांवों में बाढ़ ने भीषण तबाही मचाई है। यहां के किसान सुशील कुमार, रामतेज, संतोष, राम बरन, श्याम नरायन, तेजू, मंशाराम, लल्लन आदि का कहना है कि बाढ़ के चलते कच्चे मकान गिर गए। घर में रखा अनाज भीगकर खराब हो गया।
विज्ञापन

खेत में लगी धान की फसल सड़ने लगी है। अधिकांश खेतों में लगा गन्ना भी बर्बाद हो गया है। फसल देखकर किसानों की आंखों से आंसू निकल रहे हैं। किसानों के लिए भोजन और मवेशियों के लिए चारे का इंतजाम तक करना मुश्किल हो रहा है। दीपावली की खुशियां दुखों में तब्दील हो गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि इस बार पर्व मनाना तो दूर दो जून की रोटी का जुगाड़ करना भी मुश्किल लग रहा है। प्रशासन की तरफ से उपलब्ध कराई जा रही राहत सामग्री किट ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रही है। बैंक का कर्ज किसानों के माथे पर चिंता की लकीर खींच रहा है। इन लोगों ने डीएम को पत्र भेजकर बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा शीघ्र दिलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed