फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   farmers

Balrampur News: किसानों के लिए बने चबूतरे पर व्यापारियों का सामान डंप

Tue, 20 Dec 2022 04:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
farmers
बलरामपुर। मंडी समिति में किसानों के लिए बनाए गए चबूतरे पर गल्ला व्यापारियों का कब्जा है। जगह न मिलने के कारण किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। किसानों की विवशता का लाभ उठाकर गल्ला माफिया किसानों की फसल औने पौने दाम खरीदकर मालामाल हो रहे हैं। किसानों ने चबूतरा खाली कराए जाने की मांग जिलाधिकारी से की है।
विज्ञापन

किसान मुन्ना तिवारी, राहुल, सरदार कर्मवीर सिंह, महेश श्रीवास्तव व संजय श्रीवास्तव आदि ने बताया कि किसानों को अपनी फसल रखने के लिए मंडी समिति में चबूतरे का निर्माण कराया गया है। नियम है कि किसान नीलामी चबूतरे पर अपनी फसल तब तक रख सकते हैं जब तक उनकी फसल उचित भाव के साथ बिक न जाए।
विज्ञापन

किसानों के लिए बने नीलामी चबूतरे पर व्यापारियों ने कब्जा कर रखा है, जिसके कारण किसानों को जगह नहीं मिल पा रही है। चबूतरे पर जगह न मिल पाने के कारण अपनी फसल बेचने के लिए जो किसान मंडी समिति आते हैं उन्हें परेशानी हो रही है। मंडी समिति के अधिकारी भी किसानों की समस्या से अनजान बने हुए हैं। अधिकारियों की उदासीनता के चलते जहां किसानों को अपनी उपज का सही मूल्य नहीं मिल पा रहा है, वहीं गल्ला व्यापारी कम दाम में फसल खरीद कर अधिक मुनाफा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed