फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Farmer injured in leopard attack, leopard cub found

Balrampur News: तेंदुआ के हमले में किसान घायल, तेंदुए का बच्चा मिला

Tue, 09 Jul 2024 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 09 Jul 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Farmer injured in leopard attack, leopard cub found
महाराजगंज तराई/ गौरा चौराहा (बलरामपुर)। बाढ़ के संकट के बीच सोमवार को तेंदुएं के हमले में किसान घायल हो गया है। वहीं, नसीबगंज गांव में तेंदुएं का बच्चा झाड़ियों में मिला है।
विज्ञापन

तुलसीपुर के साखीरेत के ग्राम प्रधान भगतराम ने बताया कि सोमवार को करीब तीन बजे तेंदुआ गांव के चीनीलाल के घर में घुस गया। चीनी लाल के शोरगुल करने पर पहुंचे 50 वर्षीय राधे कश्यप के ऊपर तेंदुएं ने हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गए। उनकी चीख पुकार सुनकर अन्य ग्रामीणों के आने के कारण तेंदुआ भाग गया। घायल को निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराया गया है। बरहवा रेंज के रेंजर राकेश पाठक ने बताया कि ग्राम प्रधान को फोन से अवगत कराया गया है कि ग्रामीणों को सतर्क कर दें। वहीं, सदर विकासखंड गौरा चौराहा थाना के ग्राम नसीबगंज गांव के बगल झाड़ियों तेंदुआ का बच्चा मिलने से ग्रामीण सहम गए। मुकेश पांडेय, सरवन सिंह, विजय पांडे, एमडी यादव ने बताया कि वन विभाग और पुलिस को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed