फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Family members of political stalwarts also filled up the form

राजनीतिक दिग्गजों के परिवारीजनों ने भी भरा पर्चा

Tue, 13 Apr 2021 07:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 07:49 PM IST
विज्ञापन
Family members of political stalwarts also filled up the form
बलरामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पदों पर भी कब्जा जमाने की चाहत बड़े-बड़े राजनीतिक दलों के धुरंधरों में नजर आ रही है। राजनीतिक दिग्गजों के परिवारीजनों ने भी मंगलवार को नामांकन स्थलों पर पहुंचकर सीटों पर कब्जा जमाने के लिए अपना पर्चा भरा है। जिला पंचायत के साथ-साथ ब्लॉक प्रमुख की सीटों पर भी दिग्गजों की नजर है।
विज्ञापन

पूर्व सांसद रिजवान जहीर की पत्नी व जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर दो बार अपना परचम लहरा चुकीं हुमा रिजवान ने तीसरी बार मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना पर्चा दाखिल किया है। बहुजन समाज पार्टी की उम्मीदवार हुमा रिजवान जहीर ने जिला पंचायत सदस्य सीट के वार्ड नंबर 11 नवानगर से अपना पर्चा भरा है। यहीं से युवक कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मध्य जोन दीपांकर सिंह की पत्नी अरुर्णिमा सिंह ने भी पर्चा दाखिल कर दिया है। दो दिग्गजों के आमने-सामने आ जाने से नवानगर की सीट दिलचस्प हो गई है।
विज्ञापन

पूर्व राज्य मंत्री डॉ. एसपी यादव की बहू व सदर ब्लॉक की पूर्व ब्लॉक प्रमुख साधना यादव ने भी वार्ड नंबर पांच रतनपुर से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह की पत्नी रीना सिंह ने भी जिला पंचायत सदस्य के लिए अपना पर्चा भरा है। पूर्व एमएलसी सविता सिंह ने भी जिला पंचायत सदस्य सीट के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीतिक दिग्गजों के परिवारीजनों के चुनाव मैदान में आने से लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है। उधर ब्लॉक प्रमुख के पदों पर भी कब्जा जमाने के लिए कई राजनीतिक दिग्गजों ने अपने परिवारीजनों को क्षेत्र पंचायत सदस्य सीट पर चुनाव मैदान में उतारा है। अभी और भी कई राजनीतिक दिग्गजों के परिवारीजनों के चुनावी अखाड़े में उतरने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed