फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Facilities will be increased in 51 Panchayat buildings, CSC room will be built.

Balrampur News: 51 पंचायत भवनों में बढ़ेगी सुविधाएं, बनेगा सीएससी कक्ष

Mon, 29 Jan 2024 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 29 Jan 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Facilities will be increased in 51 Panchayat buildings, CSC room will be built.
बलरामपुर। ग्राम पंचायतों को विकसित करने के साथ-साथ अब तकनीक से जोड़ने के लिए भी प्रयास किया जा रहा है। जिले की 51 ग्राम पंचायतों में जल्द ही चार-चार लाख रुपये से जनसेवा केंद्र (सीएससी) के लिए अतिरिक्त कक्ष का निर्माण होगा। नौ विकासखंडों में कुल 51 पंचायत भवनों को हाईटेक बनाया जाएगा। पंचायत भवन में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) का संचालन शुरू होने से ग्रामीणों को गांव में ही ऑनलाइन सेवाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन

जिले के नौ विकास खंडों में कुल 793 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। इन सभी ग्राम पंचायतों में सरकार ने अपना कार्यालय की अवधारणा को साकार कर पंचायत भवन निर्माण करा दिया है। इसके साथ ही पंचायत भवनों में कंप्यूटर, इंटरनेट, इन्वर्टर आदि की व्यवस्था भी की है। इसके संचालन के लिए अलग से प्रत्येक ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक की नियुक्ति है। अब 51 पंचायत भवन में कॉमन सर्विस सेंटर के लिए एक अतिरिक्त कक्ष का निर्माण किया जाएगा। डीपीआरओ श्रेया उपाध्याय ने बताया कि भवन व अन्य सामग्री के लिए सभी सीएससी में चार-चार लाख रुपये की लागत आएगी। शीघ्र ही इसके लिए पंचायत भवनों का चयन कर निर्माण कार्य को शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

- ग्राम पंचायत सचिवालय के संचालन के लिए पंचायत सहायक की तैनाती गई है। उन्हें वर्तमान में मात्र छह हजार रुपये मानेदय मिलता है। पंचायत भवनों में कॉमन सर्विस सेंटर का संचालन शुरू होने से उनकी आय भी बढ़ेगी। सेवाओं से होने वाली आमदनी का एक अंश पंचायत सहायक को भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed