{"_id":"6517156fd9330b514e0ffc2b","slug":"experts-told-the-importance-of-computer-tools-balrampur-news-c-99-1-slko1019-3198-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: विशेषज्ञों ने बताया कंप्यूटर टूल्स का महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: विशेषज्ञों ने बताया कंप्यूटर टूल्स का महत्व
Fri, 29 Sep 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 29 Sep 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
एमएलके महाविद्यालय में आयोजित कार्यशाला में मौजूद लोग।-संवाद
बलरामपुर। एमएलके पीजी कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग में टूल्स एंड टेक्नीक्स इन केमिस्ट्री विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को हुआ। इसका शुभारंभ महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव एवं मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट (रिटायर्ड) कर्नल आरके मोहंता ने किया। इस मौके पर डीन फैकल्टी ऑफ साइंस एवं विभागाध्यक्ष रसायन विज्ञान प्रो. आरके सिंह ने वर्कशाप के उद्देश्य के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एनईपी-2020 में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में लघु शोध को शामिल किया गया है।
बताया कि इस वर्कशॉप में विद्यार्थियों को रसायन शास्त्र में उपयोगी कंप्यूटर आधारित टूल्स एवं टेक्निक्स जैसे माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, एक्सल, पीपीटी, लिटरेचर सर्वे, केमड्रा व मेंडले रेफरेंस मैनेजर आदि के बारे में विस्तृत जानकारी एवं बीसीए विभाग में कंप्यूटर पर हैंड्स ऑन ट्रेनिंग दी जाएगी। वर्कशॉप के आयोजन सचिव एवं विभागीय गतिविधियों के संयोजक डॉ. बसंत कुमार ने माइक्रो सॉफ्ट वर्ड और एक्सल पर ग्राफ बनाना सिखाया। प्रो. एम अंसारी ने पीपीटी., साक्षी शर्मा ने लिटरेचर सर्वे एवं डॉ. ऋषि रंजन पांडेय ने मेंडलै रेफरेंस मैनेजर की हैंड्स ऑन ट्रेनिंग दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने किया। इस अवसर पर डॉ. अमित कुमार वर्मा, डॉ. अरुण कुमार, गौरी पुरी, प्रियांशु मिश्रा व आशुतोष कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।