{"_id":"6a9c533174cb0b9cc4068661","slug":"evidence-to-be-recorded-in-court-via-video-conferencing-vc-cell-established-balrampur-news-c-99-1-slko1019-154266-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अदालत में दर्ज होगा साक्ष्य, बना वीसी सेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अदालत में दर्ज होगा साक्ष्य, बना वीसी सेल
Sat, 05 Sep 2026 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
फोटो-21-बलरामपुर में वीसी रूम का निरीक्षण करते एसपी ।-स्रोत : विभाग
बलरामपुर। गैरजनपद की अदालतों में गवाही देने के लिए अब पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को लंबा सफर नहीं करना पड़ेगा। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सेल स्थापित किया गया है। इसके जरिए पुलिसकर्मी बलरामपुर में ही रहकर गैरजनपद के न्यायालय में ऑनलाइन उपस्थित होकर अपना साक्ष्य दर्ज करा सकेंगे। इससे समय और सरकारी संसाधनों की बचत होगी।
पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि जनपद में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ ही सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को भी अदालतों में गवाही देने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए संबंधित पुलिसकर्मी को साक्ष्य दर्ज कराने की निर्धारित तिथि पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित वीसी कक्ष में उपस्थित होना होगा। यहां से वह संबंधित न्यायालय से ऑनलाइन जुड़कर अपना बयान दर्ज करा सकेगा। इससे आने-जाने में लगने वाले समय और खर्च की बचत होगी। साथ ही पुलिसकर्मी लंबे समय तक ड्यूटी से बाहर रहने से भी बच सकेंगे।
तीन सदस्यीय टीम संभालेगी व्यवस्था
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सेल के सुचारु संचालन के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है। निरीक्षक चंदन कुमार को वीसी सेल का प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ कांस्टेबल मोहित निर्मल और कांस्टेबल कृष्णकांत त्रिपाठी को जिम्मेदारी दी गई है। टीम न्यायालय से समन्वय करने के साथ गवाही की प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार संपन्न कराएगी।
विज्ञापन
गवाही के दौरान मोबाइल और रिकॉर्डिंग पर रोक
साक्ष्य दर्ज कराने के दौरान न्यायालयीन अनुशासन और शिष्टाचार का पालन किया जाएगा। वीसी कक्ष में किसी अनधिकृत व्यक्ति के प्रवेश पर रोक रहेगी। गवाही के दौरान मोबाइल, कैमरा अथवा किसी अन्य रिकॉर्डिंग उपकरण के अनधिकृत इस्तेमाल की अनुमति नहीं होगी। बयान के समय केवल अधिकृत व्यक्ति मौजूद रहेंगे। गवाह की सुरक्षा, सुविधा और न्यायालय से समन्वय का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।