फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Every good prayer of those who worship in Ramadan is accepted

Balrampur News: रमजान में इबादत करने वालों की हर नेक दुआ होती कबूल

Thu, 30 Mar 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 30 Mar 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Every good prayer of those who worship in Ramadan is accepted
बलरामपुर। पाक रमजान माह में इस्लाम धर्म के हर सेहतमंद इंसान को रोजा रखना चाहिए। आर्थिक रूप से मजबूत लोगों पर सदका और जकात देना फर्ज है। इस मुकद्दस महीने में इबादत करने वालों की हर नेक दुआ अल्लाह जरूर कबूल करता है।
विज्ञापन

यह बातें बुधवार की देर रात नगर के मोहल्ला बलुहा स्थित मदरसा अहमदयिा फैजानुल कुरान में तरावीह की नमाज के बाद लोगों को रमजान माह की अहमियत बताते हुए मौलाना मोहम्मद जुबेर कासमी ने कही। उन्होंने कहा कि मुकद्दस महीने रमजान के चांद को देखकर तरावीह की नमाज शुरू की जाती है। मदरसे में आज 6 रमजान और सातवीं तरावीह की नमाज पूरी हो गई है। कहा कि मस्जिदों और घरों में नमाज कायम रखना बहुत जरूरी है क्योंकि इस पूरे महीने में अल्लाह की रहमत बरसती रहती है। आप किसी के साथ अगर एक नेकी करोगे तो उसके बदले में अल्लाह 70 नेकियों का सवाब आपको देगा। उन्होंने बताया कि मदरसे में करीब 500 लोगों ने तरावीह की नमाज मुकम्मल की। नमाज के बाद मुल्क में अमन-चैन व आपसी भाईचारगी के लिए दुआ मांगी गई। इस अवसर पर रफी रायनी, कासिम मेकरानी, मोहम्मद शरीफ, मोहम्मद सब्बीर, माबूद व नफीस सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed