फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Eurasian Black vulture found in Farenda Khurd

Balrampur News: फरेंदा खुर्द में मिला गिद्ध यूरोशियन ब्लैक प्रजाति का

Tue, 09 Dec 2025 10:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 09 Dec 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
Eurasian Black vulture found in Farenda Khurd
बलरामपुर। रेहरा बाजार के फरेंदा खुर्द गांव में रविवार को मिला गिद्ध दुर्लभ सिनेरियस प्रजाति का है। इसे यूरोशियन ब्लैक भी कहा जाता है। गहरे भूरे-काले पंखों व शक्तिशाली चोंच वाला होता है।
विज्ञापन


आकार में भारत में पाए जाने वाले सामान्य गिद्धों से बड़ा होता है। दुनिया में गिद्धों की सबसे बड़ी प्रजातियों में से एक है। भारत में यह विलुप्त की श्रेणी में है। सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग में गिद्धों की सात प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें स्थानीय व प्रवासी दोनों शामिल हैं। इनमें कई प्रजातियां अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ की रेड लिस्ट में गंभीर रूप से संकटग्रस्त के रूप में सूचीबद्ध हैं।
विज्ञापन


यहां है इस प्रजाति के गिद्ध की अधिकता
सिनेरियस प्रजाति का गिद्ध यूरोप के स्पेन, पुर्तगाल व फ्रांस के कुछ पर्वतीय इलाकों, एशिया के मंगोलिया, चीन, रूस, कजाखिस्तान, कोरिया, तुर्की, अफगानिस्तान व ईरान और भारत में कभी-कभार लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड व अरुणाचल में पाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोहेलवा में रहने वाले गिद्धों के प्रकार
-ओरिएंटल व्हाइट-रम्प्ड
-स्लेंडर-बिल्ड
-रेड-हेडेड
-इजिप्शियन

प्रवासी गिद्धों के प्रकार
-हिमालयन ग्रिफॉन
-यूरेशियन ग्रिफॉन
-सिनेरियस
सर्दियों में प्रवास करते हैं इस प्रजाति के गिद्ध
यहां दिखने वाले सिनेरियस प्रजाति के गिद्ध सर्दियों में उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में प्रवास करने आ जाते हैं। इनका मूल आवास मध्य एशिया और यूरोप के पर्वतीय शीत प्रदेश होते हैं। सर्दियों में इस प्रजाति के गिद्ध उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में अक्सर आते हैं।
-डॉ. एम. सेम्मारन, वन संरक्षक देवीपाटन मंडल गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed