फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   entry gate

अंर्तराष्ट्रीय सीमा पर बनेगा प्रवेश द्वार, जगमगाएगी दूधियारोशनी

Mon, 23 Sep 2019 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
entry gate
बलरामपुर। इण्टर स्टेट कनेक्टिविटी योजना के तहत जिले से सटी नेपाली सीमा जरवा-कोयलाबास पर प्रवेश द्वार व दूधिया प्रकाश की व्यवस्था शीघ्र की जाएगी। इसके लिए शासन ने एक करोड़ 61 लाख 76 हजार रुपये का बजट मंजूरी के लिए भेजा गया है। इससे न केवल सीमा की सुन्दरता बढ़ेगी बल्कि देश में प्रवेश करने वाले अराजकतत्वों पर नजर रखने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

विदित हो कि जिले की जरवा नेपाल सीमा करीब तीन दशक पहले काफी गुलजार थी। नेपाल राष्ट्र के नगर कोयलाबास से लोग मसालों व अन्य वस्तुओं का व्यापक स्तर पर व्यापार करते थे। अचानक हुए भूस्खलन तथा माओवादी संगठन की सक्रियता के चलते कोयलाबास नगर तहस नहस हो गया। यहां के व्यापारी अन्य जगहों पर विस्थापित हो गए।
विज्ञापन

इस स्थान पर प्राकृतिक सौन्दर्य काफी रमणीक है। स्थानीय तथा आसपास के जनपदों से प्रतिदिन सैकड़ों लोग यहां घूमने आते हैं। एसएसबी 9वीं वाहिनी की सीमा चौकी भी यहां स्थापित है। धीरे-धीरे यह नगर फिर से गुलजार होने लगा है। इन्हीं सब कारणों से प्रदेश सरकार ने इस सीमा को हाईटेक बनाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैसड़ी भाजपा विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने शासन को पत्र लिखकर जरवा सीमा पर गेट बनाए जाने तथा प्रकाश की व्यवस्था किए जाने की मांग की थी। इसी क्रम में लोक निर्माण विभाग तुलसीपुर से जरवा तक सड़क का चौड़ीकरण कार्य करा रहा है।

इसी विभाग के मुख्य अभियंता देवीपाटन मंडल शशिभूषण ने सीमा पर प्रवेश द्वार व प्रकाश की व्यवस्था किए जाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा है। शासन से इस कार्य के लिए एक करोड़ 61 लाख 76 हजार रुपये का बजट की मांग की गई है। विधायक ने बताया कि बजट मिलते ही प्रवेश द्वार व प्रकाश व्यवस्था किए जाने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed