{"_id":"699c92cd7b3ada4f110f9385","slug":"english-gave-relief-mathematics-increased-the-heartbeats-balrampur-news-c-99-1-slko1029-143360-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: अंग्रेजी ने दी राहत, गणित ने बढ़ाईं धड़कनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: अंग्रेजी ने दी राहत, गणित ने बढ़ाईं धड़कनें
Mon, 23 Feb 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 23 Feb 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
एमपीपी इंटर कॉलेज में परीक्षार्थियों की तलाशी लेते शिक्षक और कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते डीए
बलरामपुर। जिले के 66 परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को हाईस्कूल अंग्रेजी और इंटरमीडिएट की गणित और जीव विज्ञान की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में कराई गई। अंग्रेजी की परीक्षा में जहां विद्यार्थियों को राहत दी, वहीं गणित के कठिन सवालों ने परेशान कर दिया।
हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा देकर बाहर निकले ज्यादातर छात्र संतुष्ट नजर आए। छात्रा स्मिता पाठक ने बताया कि प्रश्नपत्र संतुलित था, हालांकि ग्रामर के प्रश्न हल करने में अपेक्षाकृत अधिक समय लगा। छात्र नूर मोहम्मद ने कहा कि गद्यांश सरल था और पाठ्यक्रम के आधार पर ही प्रश्न पूछे गए। निबंध और पत्र लेखन के विषय भी सहज रहे।
इंटरमीडिएट गणित का प्रश्नपत्र कठिन रहा। परीक्षार्थी राज पटेल ने बताया कि शुरुआती बहु विकल्पीय और लघु उत्तरीय प्रश्न आसान थे, लेकिन दीर्घ उत्तरीय सवालों में गणना और अवधारणात्मक समझ की जरूरत पड़ी। छात्रा अदिति सिंह के अनुसार, नियमित अभ्यास करने वाले छात्रों के लिए पेपर हल करना आसान था, पर कुछ प्रश्नों कठिन थे। जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद ने नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए कई केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि किसी भी केंद्र से नकल या अव्यवस्था की शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
1478 विद्यार्थियों ने छोड़ दी परीक्षा
सोमवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड की परीक्षा 66 केंद्रों पर दो पालियों में कराई गई। पहली पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी विषय की परीक्षा में पंजीकृत 20,656 विद्यार्थियों में से 19,620 शामिल हुए, 1036 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली में इंटरमीडिएट की रंगीन टीवी, आटो व नर्सरी की परीक्षा कराई गई। इनमें पंजीकृत 168 विद्यार्थियों में से 142 ने परीक्षा दी, 26 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की गणित व जीव विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। दोनों विषयों में पंजीकृत 10,293 विद्यार्थियों में से 9,877 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, 416 ने परीक्षा छोड़ दी।
डीएम ने किया परीक्षा कंट्रोल रूम का निरीक्षण
सोमवार को द्वितीय पाली की परीक्षा शुरू होने से पहले जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने जनपदीय परीक्षा कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की कार्य प्रणाली के बारे में जानकारी ली। कंट्रोल रूम में मौजूद कर्मचारियों को जिले में नकल विहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करने की हिदायत दी।