फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Emphasis on strengthening foundational proficiency in language and mathematics

Balrampur News: भाषा और गणित की बुनियादी दक्षता को मजबूत करने पर जोर

Tue, 01 Sep 2026 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 01 Sep 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on strengthening foundational proficiency in language and mathematics
फोटो-36-बलरामपुर के ब्लॉक संसाधन केंद्र शिवपुरा में आयोजित प्र​शिक्षण में मौजूद ​शिक्षक।-स्रोत 
हरैया सतघरवा। ब्लॉक संसाधन केंद्र शिवपुरा में मंगलवार को एफएलएन प्रशिक्षण के दूसरे चरण का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण में शिक्षकों को निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए गतिविधि आधारित और प्रभावी शिक्षण रणनीतियों की जानकारी दी गई। भाषा और गणित की बुनियादी दक्षता मजबूत करने के साथ बच्चों की सीखने की प्रगति के नियमित आकलन पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


पहले सत्र में एआरपी प्रवीण कुमार ने भाषा शिक्षण के तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कहानी, बालगीत, चित्र पठन और शब्द खेल जैसी गतिविधियों से बच्चों में सीखने के प्रति रुचि बढ़ती है। उन्होंने मौखिक भाषा विकास और प्रिंट समृद्ध वातावरण का डेमो भी दिया।
विज्ञापन


दूसरे सत्र में एआरपी सुबोध श्रीवास्तव ने गणित को सरल और रोचक बनाने के तरीके बताए। जोड़, घटाव और संख्या पहचान जैसी अवधारणाओं को कंकड़, गिनतारा व स्थानीय सामग्री के माध्यम से समझाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे सत्र में एआरपी उमाशंकर गुप्ता ने सतत मूल्यांकन और उपचारात्मक शिक्षण की जानकारी दी। उन्होंने कमजोर बच्चों की पहचान कर उनके लिए अलग शिक्षण योजना तैयार करने की जरूरत बताई। प्रशिक्षण में विनोद कुमार तिवारी, अमित कुमार राणा, नितिन कुमार, रिजवान बेग, बबलू राम गौतम, श्यामली गौतम और रामहेत सहित शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed