फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Electricity supply stalled in border areas of Nepal for 11 days

Balrampur News: नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में 11 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप

Thu, 01 Oct 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 01 Oct 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply stalled in border areas of Nepal for 11 days
मरम्मत करता बिजलीकर्मी
बलरामपुर/जरवा/महराजगंज तराई। आंधी-बारिश में गुल हुई बिजली अब भी कई गांवों में नहीं आई है। नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में 11 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। जंगलवर्ती गांवों में बिजली न आने से जंगली जानवरों का खतरा भी बढ़ गया है। वहीं तुलसीपुर व उतरौला क्षेत्र में भी बिजली व्यवस्था सुदृढ़ नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने बताया कि 74 में 67 फीडरों की बिजली रीस्टोर की जा चुकी है। जहां भी दिक्कत है, वहां की व्यवस्था भी दुरूस्त की जा रही है।
विज्ञापन

नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र जरवा, बालापुर, पहाड़ापुर, मोहकमपुर, रानी तालाब, टंडवा, कुसहवा, सगरापुर सहित 160 गांवों में 11 दिनों बिजली आपूर्ति ध्वस्त है। बिजली न आने के कारण मोबाइल नेटवर्क भी जवाब दे चुका है। ऐसे में लोगों की परेशानी बढ़ गई है। क्षेत्र के विशंभर, मोहित व कुबेर ने बताया कि बिजली व नेटवर्क नहीं होने के कारण कामकाज ठप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपखंड तुलसीपुर के कोयलाबास फीडर से बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो रही है। एसडीओ राजेश कुमार ने बताया कि बिजली घर में पानी भर जाने से आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। कल तक कुछ गांवों को बिजली मिलने की संभावना है। जिला मुख्यालय के घास मंडी के पास डबल लाइन ध्वस्त हो जाने के कारण 16 घंटे से बिजली नहीं आई। बिजली कर्मी मरम्मत कार्य में जुटे हुए है।
एसडीओ पिंटू यादव ने बताया कि केबल में खराबी आने के कारण बिजली बंद है। महराजगंज तराई क्षेत्र में एक सप्ताह बाद भी बिजली बहाल नहीं हो पाई है। हरैया फीडर से क्षेत्र के बदलपुर, उदईपुर, छतुवापुर, नेवासपुर, दुदुरा, खैरी-खैरा, जयशनडीह, केवलपुर, बड़वा, कोहरौड़ा, अलाहडीह, प्रेमनगर, मदरहवा, लालनगर सिपहिया, जुम्मनडीह, महादेव जमुनी सहित 30 गांवों में बिजली सात दिनों से नहीं आई है।

उपभोक्ता अनीश अहमद, निसार, शिवकुमार, ननका व रामअचल ने बताया कि बिजली नहीं आने से मोबाइल व घरेलू उपकरण बंद पड़े हैं। मोबाइल चार्ज के लिए 20 रुपये देने पड़ते हैं। जेई धर्मात्मा कुमार ने बताया कि 11 केवी ब्रेकडाउन है। पेट्रोलिंग कराई जा रही है, जल्द ही बिजली आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed