{"_id":"63f3b5218b7d47fe0808c829","slug":"electric-trains-will-run-from-subhagpur-to-gorakhpur-balrampur-news-c-13-1-95857-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर: सुभागपुर से गोरखपुर तक दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर: सुभागपुर से गोरखपुर तक दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक ट्रेनें
विज्ञापन
बलरामपुर रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रिक लाइन कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते रेलवे विभाग के चीफ इंजीनि
बलरामपुर। सुभागपुर-पचपेड़वा रेलवे लाइन के ब्रॉडगेज का कार्य पूरा होने के बाद सोमवार को पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर एके गुप्ता ने स्पीड ट्रायल किया। 110 किलोमीटर की रफ्तार से इलेक्ट्रिक इंजन दौड़ाया गया। अब इस मार्ग पर जल्द ही इलेक्ट्रिक ट्रेनों के संचालन की उम्मीद है।
चीफ इंजीनियर की स्पेशल निरीक्षण ट्रेन पूर्वाह्न 11 बजे बलरामपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। उन्होंने स्टेशन मास्टर के कक्ष में अभिलेख देखते हुए ट्रेन के कंट्रोलरूम से जुड़ी जानकारियां लीं। साथ ही पैदल पुल के नीचे से गुजरे ब्रॉडगेज के ओवर हेड इक्यूपमेंट (वोएचई) की ऊंचाई मापी। कई पुल के साथ 25 हजार वोल्ट की क्षमता वाली वाली 82.997 किमी. लंबे ब्रॉडगेज के गुणवत्ता की जांच की।
स्टेशन के बगल बने ट्रैक्शन सब स्टेशन (टीएसएस) का निरीक्षण करते हुए वहां लगे ट्रॉसफार्मर को देखा। बताया कि इसी सब स्टेशन से सुभागपुर से लेकर पचपेड़वा तक 82.997 किमी. लंबी विद्युत गेज लाइन को 25 हजार वोल्ट की सप्लाई की जाएगी। इसके बाद टीम बलरामपुर-गैंजहवा स्टेशन के बीच ब्रिज संख्या 151, गैंजहवा-तुलसीपुर के बीच स्थित एलसी गेट व गैंसड़ी-पचपेड़वा के मध्य सभी बिंदुओं की जांच करते हुए पचपेड़वा स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन
चीफ इंजीनियर ने स्टेशन पर विधिविधान से पूजा अर्चना करने के बाद फूलों से सजे लोकोमोटिव वाली निरीक्षण ट्रेन से अपने दल के साथ गोंडा के लिए रवाना हुए। पचपेड़वा-सुभागपुर रेल खंड पर ब्रॉडगेज की जांच के लिए विद्युत लोकोमोटिव वाली ट्रेन को 110 किमी. प्रति घंटे की स्पीड चलकर ट्रायल भी लिया।
चीफ इंजीनियर ने बताया कि इस लाइन का कार्य पूरा होने के साथ पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल की संपूर्ण ब्रॉडगेज लाइन विद्युतीकृत हो गई है। इलेक्ट्रिक गाड़ियों का संचालन जल्द शुरू होगा। इससे यातायात सुगम होगा, ईंधन की बचत होगी, गाड़ियों की गति बढ़ेगी व ट्रेनों का संचलन समय से हो सकेगा। इससे आसपास की जनता के साथ पड़ोसी देश नेपाल के भी लोग ट्रेन का सफर कर सकेंगे।
निरीक्षण में प्रमुख परियोजना निदेशक सुधांशु कृष्ण दुबे, लखनऊ के अपर मंडल रेल प्रबन्धक संजय यादव, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर धर्मेन्द्र कुमार यादव, मंडल दूर संचार इंजीनियर सत्यदेव पाठक समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
बलरामपुर के स्टेशन मास्टर आरके श्रीवास्तव ने बताया कि गोंडा-लखनऊ के बीच चल रहे मरम्मत कार्य के कारण छह गाड़ी ट्रेन नंबर 15069-70 इंटरसिटी व मैलानी एक्सप्रेस 15009-10 का संचालन तीन मार्च तक बंद कर दिया गया है। जबकि गोरखपुर-गोमती नंबर एक्सप्रेस 15081-82 ट्रेन कोहरे को लेकर पहले से बंद है, शेष ट्रेन पूर्व निर्धारित समय के अनुसार चल रही हैं।