{"_id":"621530a7cddd33068f3dc382","slug":"election-voter-balrampur-news-lko6189987177","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटर अड्डा-बलरामपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटर अड्डा-बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-5-बलरामपुर पब्लिक स्कूल में अमर उजाला के वोटर अड्डा कार्यक्रम में मौजूद लोग।-संवाद
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही चुनावी चर्चा जोर पकड़ने लगी है। सभी प्रत्याशी जोर-शोर के साथ चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। हर प्रत्याशी जीत के लिए घर-घर संपर्क करके जहां अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहा है। मतदाता जनप्रतिनिधि की खूूबियों पर खुलकर चर्चा कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि भारत एक धर्म निरपेक्ष व लोकतांत्रिक देश है। सभी जाति-धर्म के लोग हंसी-खुशी एक साथ रहते हैं। देश में जनप्रतिनिधि ऐसा होना चाहिए जो जाति-धर्म से परे हटकर जनकल्याण के लिए कार्य करे। मंगलवार को अमर उजाला की तरफ से नगर के अंधियारी रोड स्थित माडर्न पब्लिक स्कूल में वोटर अड्डा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोगों ने कहा कि इस बार के चुनाव में हम लोग जाति-धर्म के नाम पर नहीं विकास के मुद्दे पर वोट करेंगे।
समाज में अमन-चैन के लिए करे कार्य
भारत अनेकता में एकता के लिए जाना जाता है। देश के संविधान में सभी को समान अधिकार प्राप्त है। सरकार का काम है कि संविधान के अनुसार सभी जाति-धर्म के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रता के आधार पर उपलब्ध कराए। इस चुनाव में ऐसे प्रत्याशी को प्राथमिकता दी जाएगी जिसने समाज में अमन-चैन के लिए कार्य किया है।
डॉ. इकबाल, प्रबंधक माडर्न पब्लिक स्कूल
क्षेत्र में उपलब्ध हो मूलभूूत सुविधाएं
क्षेेत्र के विकास का आकलन मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता से ही की जाती है। जनता को स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली व पानी आदि मूलभूूत सुविधाएं मिलनी चाहिए। हम लोग ऐसे प्रत्याशी को वोट देंगे जो क्षेत्र में मूलभूूत सुविधाओं की बेहतरी का भरोसा दिलाएगा।
विज्ञापन
याशमीन, प्रधानाचार्य
मंहगाई व भ्रष्टाचार पर लगे रोक
देश में महंगाई व भ्रष्टाचार के चलते जनता परेशान है। सरकार महंगाई व भ्रष्टाचार रोकने का दावा तो कर रही है लेकिन वास्तव में इन पर नियंत्रण नहीं लग पा रहा है। महंगाई व भ्रष्टाचार रोकने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाना चाहिए।
शिवानी उपाध्याय
बेरोजगारी की समस्या हो दूर
सरकारी नौकरी की भर्ती प्रक्रिया लटकने के कारण बेरोजगारी की समस्या तेजी से बढ़ी है। जिले में उद्योग का अभाव होने के कारण लोग रोजगार के लिए बड़े शहरों की तरफ पलायन कर रहे हैं। सरकार को बेरोजगारी की समस्या को दूर करना चाहिए।
मोहसिना अंसारी
तकनीकी शिक्षा को मिले बढ़ावा
तकनीकी शिक्षा के अभाव में डिग्री होने के बावजूद युवाओं को नौकरी नहीं मिल पाती है। तकनीकी ज्ञान होने पर व्यक्ति खुद का भी रोजगार कर सकता है। सरकार को बेरोजगारी की समस्या दूर करने के लिए तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देना चाहिए।
देविका त्रिपाठी
शिक्षित व सर्वसुलभ हो जनप्रतिनिधि
जनप्रतिनिधि शिक्षित व सर्वसुलभ होना चाहिए। शिक्षित व्यक्ति ही जनता की समस्याओं को प्रभावी ढंग से सरकार तक पहुंचा सकता है। हम लोग इस बार के चुनाव में ऐसे प्रत्याशी को नेेता चुनेंगे जो शिक्षित होने के साथ-साथ क्षेत्र में रहकर सबके सुख-दुख में भागीदार बनेगा। सुनीता सिंह