फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   election,polling,nominate

नाराज ग्रामीणों को मतदान के लिए प्रशासन ने मनाया

Sat, 19 Feb 2022 12:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
election,polling,nominate
फोटो-3-बलरामपुर के अहिरनपुरवा गांव में मतदान करने के लिए जागरूक करते नोडल अधिकारी स्वीप/डीआईओएस ग - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। सड़क समस्या को लेकर तुलसीपुर विधानसभा के ग्राम अहिरनपुरवा के वोटरों ने मतदान से बहिष्कार करने चेतावनी दी थी। नाराज ग्रामीणों की चेतावनी रंग लाई। जिला प्रशासन के फरमान पर स्वीप टीम गांव पहुंची। ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मतदान के लिए मनाया। स्वीप टीम की ओर से सड़क दुरुस्त कराने का आश्वासन मिलने पर ग्रामीणों ने मतदान करने का निर्णय लिया। ग्रामीणों ने स्वीप टीम के साथ गांव में भ्रमण कर लोगों को मतदान करने के प्रति जागरूप किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रुति ने मौके पर नोडल अधिकारी स्वीप को मनाने के लिए भेजा। नोडल अधिकारी स्वीप/डीआईओएस गोविन्द राम ने शुक्रवार को बताया कि प्रधानाध्यापक डॉ. चंदन पांडेय, जितेन्द्र कुमार यादव, अनुराग त्रिपाठी, अमरीश पांडेय व अजीत श्रीवास्तव आदि के साथ विधानसभा तुलसीपुर के ग्राम भवनपुरा-अहिरनपुरवा के ग्रामीणों से मुलाकात कर मतदान बहिष्कार के संबंध में वार्ता की।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि मुख्य मार्ग पर संपर्क मार्ग न होने और सड़क का निर्माण न कराने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने विधानसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। टीम ने सभी ग्रामीणों को समझाया कि मतदान का बहिष्कार समस्या का समाधान नहीं है। मतदान करके योग्य प्रतिनिधि चुनें जो आपके क्षेत्र का विकास करे। आपके गांव की समस्याओं को सुने। वर्तमान व पूर्व ग्राम प्रधान के साथ वार्ता करने के बाद लोग मतदान करने के लिए तैयार हो गए। प्रधान ने रास्ते पर मिट्टी डालने का आश्वासन दिया। वार्ता के बाद अधिकारियों के साथ सभी ग्रामीणों ने मिलकर गांव में जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed