फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   election,micro obsver

प्रशिक्षण से गायब 15 माइक्रो ऑब्जर्बर पर होगी कार्रवाई

Fri, 18 Feb 2022 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
election,micro obsver
फोटो-6-बलरामपुर के एमएलके पीजी कालेज में आयोजित प्रशिक्षण में मौजूद माइक्रो ऑब्जर्बर।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। विधानसभा चुनाव में जिले के सभी क्रिटिकल/वल्नरेबल पोलिंग बूथों पर मतदान की निगरानी करने वाले 288 माइक्रो ऑब्जर्वर को प्रशिक्षण देने के लिए बुलाया गया था। एमएलके पीजी कॉलेज सभागार में आयोजित प्रशिक्षण से नदारद रहने वाले 15 माइक्रो ऑब्जर्वर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संबंधित विभागाध्यक्षों को कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। इनके खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सीडीओ/नोडल अधिकारी मतदान कार्मिक एवं प्रशिक्षण रिया केजरीवाल ने बताया कि विधानसभा चुनाव में जिले के 1857 पोलिंग बूथों पर छठवें चरण के दौरान तीन मार्च को मतदान कराया जाएगा। जिले के विधानसभा क्षेत्र सदर, तुलसीपुर, गैसड़ी व उतरौला के क्रिटिकल/वल्नरेबल पोलिंग बूथों पर मतदान प्रक्रिया की पूरे दिन निगरानी करने के लिए 288 माइक्रो ऑब्जर्वर की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

ड्यूटी के संबंध में जानकारी देने के लिए एमएलके पीजी कॉलेज सभागार में गुरुवार को सभी 288 माइक्रो ऑब्जर्वर को दो पालियों में प्रशिक्षण देने के लिए बुलाया गया था। पहली पाली में 177 और दूसरी पाली में 111 माइक्रो ऑब्जर्वर बुलाए गए थे। प्रथम पाली में सात व दूसरी पाली में आठ माइक्रो ऑब्जर्वर अनुपस्थित पाए गए। सभी के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत कार्रवाई करने के लिए विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडी अनिल कुमार सिंह व डीडीओ गिरीश कुमार पाठक की निगरानी में दोनों पालियों का प्रशिक्षण कराया गया। पीडी व डीडीओ के साथ-साथ जिला कृषि अधिकारी आरपी राना, बीएसए डॉ. रामचंद्र, सहायक आयुक्त व सहायक निबंधक सहकारिता अमरेश मणि त्रिपाठी, कार्यकारी अधिकारी मत्स्य रमन चौधरी, बेसिक शिक्षा के डीसी प्रशिक्षण मोहित देव त्रिपाठी, सहायक अभियंता लघु सिंचाई अनिरुद्ध कुमार यादव, सीडीपीओ उतरौला सत्येंद्र कुमार सिंह, अपर डीएसटीओ रंजीत कुमार, दिनेश कुमार यादव व अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा सेल संतोष कुमार यादव ने दोनों पालियों में आने वाले सभी माइक्रो ऑब्जर्वर को ड्यूटी करने के संबंध में प्रशिक्षित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed