फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   election,meeting

पर्चा दाखिला में वाहनों के काफिले पर रहेगी रोक

Mon, 31 Jan 2022 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
election,meeting
फोटो-3-बलरामपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते एडीएम/उप जिला निर्वाचन अ? - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। विधानसभा चुनाव के पर्चा दाखिला में वाहनों का काफिला निकालने पर रोक रहेगी। दावेदारों को पर्चा दाखिला में केवल दो चार पहिया वाहनों को ही लाने की अनुमति रहेगी। कलेक्ट्रेट के चार कक्ष में विधानसभा क्षेत्र के दावेदारों को पर्चा भरवाने की तैयारी की जा रही है। पर्चा दाखिल करने वाले दावेदारों को निर्धारित प्रस्तावक व समर्थकों के साथ नामांकन कक्ष तक जाने का मौका मिलेगा। कलेक्ट्रेट में व बाहर बैरिकेडिंग कराई जाएगी। सभी द्वार पर गहन चेकिंग के बाद भी कलेक्ट्रेट में प्रवेश करने का मौका मिलेगा। कलेक्ट्रेट के हेल्प डेस्क पर दावेदारों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन

यह बातें एडीएम/उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अभिलाष ने रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विधानसभा चुनाव 2022 में नामांकन पत्रों के दाखिले की तैयारी के संबंध में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही। रिटर्निंग आफीसरों की तरफ से चार फरवरी को निर्वाचन की अधिसूचना जारी कर पर्चा दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। कलेक्ट्रेट के चार कक्ष में पूर्वाह्न 11 से अपराह्न तीन बजे तक दावेदारों से पर्चा दाखिल कराया जाएगा। विधानसभा तुलसीपुर के सभी दावेदारों को कलेक्ट्रेट के कक्ष संख्या 41, गैसड़ी के दावेदारों को कक्ष संख्या 36, उतरौला के दावेदारों को कक्ष संख्या 35 व अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित बलरामपुर सदर के दावेदारों को कक्ष संख्या 30 में पर्चा दाखिल करना होगा। सभी दावेदारों को 11 फरवरी तक पर्चा दाखिल करने का मौका मिलेेगा। 14 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच, 16 फरवरी को नाम वापसी व तीन मार्च को जिले के 1857 पोलिंग बूथों पर मतदान कराया जाएगा। 10 मार्च को मंडी समिति भगवतीगंज में मतों की गणना की जाएगी।
विज्ञापन

एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बहराइच रोड कलेक्ट्रेट मोड़ के साथ मुख्य गेट तक बैरिकेडिंग कर द्वार तैयार किए जाएंगे। कलेक्ट्रेट को दो हिस्सों में बांटा गया है। दोनों हिस्सों में अंदर व बाहर इंस्पेक्टर रैंक के पुलिस अधिकारियों को तैनात किया जाएगा। सभी दावेदारों के वाहनों के काफिलों पर लगाम कसने के लिए पूरी तैयारी की गई है। नामांकन के दौरान सभी दावेदारों को केवल दो वाहनों का प्रयोग करने की अनुमति है। कलेक्ट्रेट के नामांकन कक्ष तक सभी दावेदारों को निर्धारित प्रस्तावक व समर्थकों के साथ ही प्रवेश मिल सकेगा। कलेक्ट्रेट से 100 मीटर की दूरी पर वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। सभी स्थलों पर पर्याप्त फोर्स के साथ रिस्पांस टीम मौजूद रहेगी। इस दौरान वरिष्ठ कोषाधिकारी विनोद कुमार, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी आशुतोष कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मोहिद अहमद व वरिष्ठ सहायक निर्वाचन मुन्नालाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed