{"_id":"5f09ee088ebc3e63b779fe77","slug":"eight-more-becomes-corona-positive-one-dead-balrampur-news-lko53029251","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक कोरोना मरीज की मौत, आठ मिले पॉजिटिव-संशोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक कोरोना मरीज की मौत, आठ मिले पॉजिटिव-संशोधित
विज्ञापन
बलरामपुर। शिवपुरा ब्लॉक के रतनपुर गांव निवासी अधेड़ की कोरोना से मौत हो गई। अधेड़ का इलाज केजीएमयू लखनऊ में चल रहा था। एक बच्चा व एक गर्भवती सहित आठ लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। पॉजिटिव पाया गया बच्चा जनपद महराजगंज तराई का निवासी है। वहीं पॉजिटिव पाई गई गर्भवती महिला का इलाज गोरखपुर मेडिकल कालेज में चल रहा है। अन्य 6 लोगों को इलाज के लिए एल-1 हास्पिटल में शिफ्ट किया गया है। लेवल-1 हॉस्पिटल में भर्ती दो मरीज स्वस्थ होने पर घर भेज दिए गए हैं।
एसीएमओ डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि शिवपुरा ब्लॉक के रतनपुर निवासी रामजी तिवारी (50) बीते 27 जून को मुंबई से घर आए थे। रामजी तिवारी की किडनी खराब थी। 29 जून को डायलिसिस के लिए वह भिनगा श्रावस्ती गए थे। वहां पर कोरोना जांच में वह पॉजिटिव पाए गए। रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर उन्हें इलाज के लिए केजीएमयू लखनऊ में भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान शनिवार को केजीएमयू में उनकी मौत हो गई। कोरोना मरीज की मौत होने पर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। रतनपुर गांव को कंटेनमेंट एरिया घोषित कर मरीज के संपर्क में आए लोगों की तलाश की जा रही है। संपर्क में आए लोगों का शीघ्र ही सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा।
एक बच्चा व गर्भवती महिला सहित 8 मिले पॉजिटिव
महाराजगंज जनपद का एक बच्चा बीते दिनों बलरामपुर के मजीद मोड़ स्थित अपने ननिहाल आया था। बीते दिनों इस बच्चे का सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा गया था। शुक्रवार की रात आई कोरोना रिपोर्ट में बच्चा पॉजिटिव पाया गया। बच्चे को इलाज के लिए केजीएमयू लखनऊ भेजा गया है। पचपेड़वा नई बाजार निवासी एक गर्भवती महिला बीते दिनों प्रसव के लिए गोरखपुर गई थी। गोरखपुर मेडिकल कालेज में जांच के बाद शनिवार को उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। गर्भवती का इलाज गोरखपुर मेडिकल कालेज में चल रहा है।
विज्ञापन
इसी तरह शनिवार को आई रिपोर्ट में जिले के 6 अन्य लोग भी पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से दो लोग उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम बलरामपुर डिपो के कर्मचारी हैं। दो उतरौला, एक श्रीदत्तगंज और एक बलरामपुर नगर क्षेत्र के मोहल्ला टेढ़ी बाजार निवासी हैं। पॉजिटिव पाए गए इन सभी लोगों को इलाज के लिए जिला मेमोरियल चिकित्सालय स्थित लेवल-1 हास्पिटल में शिफ्ट किया गया है। पॉजिटिव पाए गए लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरु कर दी गई है।
कोरोना जांच के लिए संग्रहीत किए 372 सैंपल
कोरोना संक्रमण की जांच के लिए शनिवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 372 सैंपल संग्रहीत किए गए हैं। जिले में कोरोना वायरस की जांच के लिए अब तक 12255 सैंपल लखनऊ भेजे गए हैं। इनमें से 11551 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव व 111 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। 75 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 3 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में एक्टिव केस की संख्या 33 है।