फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Eight form return of Panchayat Chunav Nomination

आठ परचा वापस लेने से पंचायत उपचुनाव की बदली तस्वीर

Fri, 28 Jun 2019 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Eight form return of Panchayat Chunav Nomination
बलरामपुर। जिले के सात ब्लॉकों में 44 के सापेक्ष 42 सीटों पर ग्राम प्रधान, बीडीसी व सदस्य पदों पर पंचायत उपचुनाव कराए जा रहे हैं। शुक्रवार को नाम वापसी के दौरान आठ परचे वापस लेने से पंचायत उपचुनाव की तस्वीर बदल गई है। ग्राम प्रधानी के आठ सीटों पर पर्चे वापस होने से पंचायत उपचुनाव की जंग अब रोचक हो गई है। सभी सीटों के अब 55 परचे बचे हैं। सदस्य पदों पर 32 के सापेक्ष 30 और बीडीसी के चार सीटों पर एकल परचे होने के चलते उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

सदर ब्लॉक के एडीओ पंचायत अशोक कुमार दूबे ने बताया कि शुक्रवार को नाम वापसी की प्रक्रिया के दौरान तीन बीडीसी व आठ के सापेक्ष छह ग्राम पंचायत सदस्य सीटों पर भरे गए एकल परचे वापस नहीं हुए हैं। पचपेड़वा ब्लॉक के एआरओ जावेद अख्तर ने बताया कि ललभरिया ग्राम पंचायत के प्रधान पद पर भरे गए तीन परचों में से दो परचे वैध थे। एक परचे में प्रस्तावक के नाम वापस लेने के चलते खारिज हो गया है। सदस्य सीट के 12 पदों पर भरे गए एकल नामांकन का कोई परचा नहीं उठाया है। उतरौला के एआरओ सुखदेव पटेल ने बताया कि तीन सदस्य सीटों पर भरे गए कोई भी एकल पर्चे उठाए नहीं गए हैं। गेड़ास बुजुर्ग ब्लॉक के एआरओ अजय पाल सिंह ने बताया कि चिचुड़ी संहगिया के ग्राम प्रधान पद की उम्मीदवार रामावती व मंगईपुर के मिथुन व विजय कुमार ने परचा वापस ले लिया है। चिचुड़ी संहगिया में दो और मंगईपुर व दुधारा में एकल परचे के चलते प्रधानी सीट पर निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। सात रिक्त सदस्य पदों पर छह परचे भरे गए है जिसमें कोई परचा वापस नहीं लिया गया है।
विज्ञापन

तुलसीपुर के एआरओ महेंद्र कुमार ने बताया कि रामगढ़ मैटहवा ग्राम पंचायत के प्रधानी सीट पर भरे गए तीन परचे बरकरार हैं जबकि शिवानगर ग्राम पंचायत के प्रधानी सीट पर भरे गए पांच में से तीन पर्चे वापस लिए गए हैं। नसीम व तब्सुम अंसारी ने शिवानगर ग्राम पंचायत की सीट से परचा वापस ले लिया है। रेहरा बाजार ब्लॉक के आरओ अश्वनी कुमार गुप्ता ने बताया कि भेलया मदनपुर ग्राम पंचायत के प्रधानी सीट पर भरे गए छह पर्चे में से एक वापस लिया गया जबकि दो सदस्य सीटों के भरे गए एकल पर्चे वापस नहीं हुए हैं। श्रीदत्तगंज ब्लॉक के एआरओ राधेश्याम पांडेय ने बताया कि खम्हरिया अलादाद ग्राम पंचायत के प्रधानी सीट पर भरे गए सात में से एक परचा वापस लिया है जबकि बीडीसी के एक सीट पर भरा गया एकल परचा बरकरार है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल ने बताया कि शुक्रवार को परचा वापस लेने की प्रक्रिया पूरी करके उम्मीदवारों को प्रतीक चिह्न अलाट कर दिया गया है। सभी सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच छह जुलाई को मतदान और आठ जुलाई को ब्लॉकों पर मतगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed