फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   education,student,training,?????????

21 हजार विद्यार्थियों के बौद्घिक क्षमता में होगा विकास

Wed, 26 Jan 2022 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
education,student,training,?????????
फोटो-1-बलरामपुर के बीएसए कार्यालय में बैठक को संबोधित करते बीएसए डॉ. रामचंद्र व अन्य।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। जिले के 70 कंपोजिट विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को टैबलेट से गणित, विज्ञान व हिंदी के विषयों को पढ़ाने की तैयारी की जा रही है। सभी विद्यालयों को 10.46 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च कर 3500 टैबलेट दिए जाएंगे। टैबलेट से पढ़ाई करने वाले 21 हजार छात्र-छात्राओं के बौद्घिक क्षमता में विकास होगा। बेहतर संसाधनों से पढ़ाई होने पर बेसिक शिक्षा के इन स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। नीति आयोग व सहयोगी संस्थाओं की टीमें विद्यालयों का भ्रमण करके टैबलेट से पढ़ाई कराने का ब्यौरा जुटा रही हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को ये बातें बीएसए डॉ. रामचंद्र ने बेसिक शिक्षा दफ्तर में नीति आयोग, डेल फाउंडेशन व ईडी टेक संस्था के प्रतिनिधियों के साथ संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कही। कहा कि जिले में पायलेट प्रोजेक्ट के रुप में विद्यार्थियों को टैबलेट से पढ़ाने की योजना शुरू की गई है। डीएसटीओ संजीव कुमार ने कहा कि टैबलेट खरीदने के लिए नीति आयोग की तरफ से 10.46 करोड़ रुपये मुहैया कराए गए हैं। इस धनराशि से 3500 टैबलेट खरीदे जाएंगे। प्रत्येक विद्यालयों को 50-50 टैबलेट दिए जाएंगे।
विज्ञापन

अपर डीएसडीओ रंजीत कुमार ने टैबलेट में ऐसे साफ्टवेयर डेवलप किये गये हैं। जिनसे विद्यार्थियों को गणित, विज्ञान व हिंदी के विषयों को क्रमबद्ध तरीके से पढ़ाया जा सकेगा। सदर शिक्षा क्षेत्र की आदर्श प्राथमिक विद्यालय धुसाह की प्रधानाध्यापिका प्रतिमा सिंह ने टैबलेट में मौजूद पढ़ाने वाले साफ्टवेयर के बारे में विस्तार से जानकारी दी। नीति आयोग की सदस्य वंशिका, डेल फाउंडेशन की सदस्य सुनौना व श्रद्घा ने योजना के बारे में विस्तार से बताया। बेसिक शिक्षा कार्यालय के सहायक संजय श्रीवास्तव ने कहा कि पायलेट प्रोजेक्ट के तहत चयनित 70 कंपोजिट विद्यालयों के 20 हजार 809 छात्र-छात्राओं को टैबलेट से पढ़ाई करने का लाभ मिलेगा। बीएसए ने डीसी निरंकार पांडेय व मोहित देव त्रिपाठी को 31 जनवरी तक चयनित सभी विद्यालयों का स्थलीय भ्रमण कराने का जिम्मा सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed