फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Durga Maa idols made in Terai will be worshipped till Nepal

Balrampur News: नेपाल तक पूजी जाएंगी तराई में बनी दुर्गा मां की प्रतिमाएं

Thu, 19 Sep 2024 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
Durga Maa idols made in Terai will be worshipped till Nepal
बलरामपुर के हरैया सतघरवा में मां दुर्गा की मूर्ति बनाते मूर्तिकार।-संवाद
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। अक्तूबर में शुरू होने वाले शारदीय नवरात्र को लेकर तैयारी अभी से ही चल रही है। तराई में बनने वाली दुर्गा प्रतिमाएं इस बार नेपाल तक जाएंगी। इसको लेकर बुकिंग हो चुकी है। कारीगर प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

अति पिछड़े ब्लॉक हरैया सतघरवा के भड़हिया बरदौलिया में प्रतिमा तैयार कर रहे मूर्ति कलाकार दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि भड़सहिया बाजार स्थित अपने घर में प्रतिमा का निर्माण कर रहे हैं। उनमें इस बार अलग तरह की कलाकृतियां की जा रही हैं, जिससे वो जीवंत लगें। पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के साथ ही श्रावस्ती तथा बहराइच आदि शहरों से इस बार प्रतिमाओं की मांग है।
विज्ञापन

बताया कि वह कला (बांबे आर्ट) से स्नातक हैं। इस कला से स्वयं का रोजगार उपलब्ध होने के साथ-साथ करीब एक दर्जन अन्य लोगों को रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं। अब तक करीब 300 प्रतिमाएं बनकर तैयार हो गई हैं, जिन्हें वस्त्र और आभूषण से सजाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्गा प्रतिमा, लक्ष्मी, गणेश प्रतिमा तथा राधा कृष्ण की प्रतिमा बनाकर उन्हें सजाया जा रहा है। प्रत्येक प्रतिमा पर करीब 12 से 13 हजार रुपये खर्च होता है। 15 से 16 हजार रुपये में प्रतिमाएं बिकती हैं। चार स्थानों पर कार्य चल रहा है, जिससे स्वयं के रोजगार के साथ-साथ अन्य कई लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं। ऐसे में दूसरे प्रदेश में रोजगार के लिए लोगों को भटकना नहीं पड़ रहा है। अपने घर में ही लोगों को रोजगार मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed