फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Due to bad road condition, there is problem in going to bus stand

Balrampur News: सड़क बदहाल होने से बस अड्डा जाने में होती है परेशानी

Fri, 08 Aug 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 08 Aug 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Due to bad road condition, there is problem in going to bus stand
बलरामपुर के पीपल तिराहा से रोडवेज जाने वाले मार्ग पर टूटी सड़क व जलभराव ।-
बलरामपुर। मोहल्ला पहलवारा स्थित पीपल तिराहा से रोडवेज बस अड्डे जाने वाली सड़क बदहाल है। इससे लोगों को बस अड्डे पहुंचने में परेशानी होती है। बारिश में रोडवेज बस अड्डे पर भी कीचड़ व जलभराव की समस्या रहती है। शहर में पार्किंग की व्यवस्था न होने से सभी प्रमुख मार्गों पर जाम की समस्या रहती है।
विज्ञापन

पीपल तिराहा के पास तीन माह से नाले का निर्माण कराया जा रहा है। रोडवेज बस अड्डे जाने वाली सड़क जलभराव होने से गड्ढों में तब्दील हो गई है। दैनिक यात्री विनय कुमार, आलोक, सुरेश व बलदेव ने बताया कि पीपल तिराहा से होकर रोडवेज बस अड्डे तक पहुंचने में लोगों को दिक्कताें का सामना करना पड़ता है। जाम की समस्या भी झेलनी पड़ती है। बारिश के दौरान मोहल्ला पहलवारा व श्याम विहार कॉलोनी के लोगों को झारखंडी मंदिर से होकर बस अड्डे जाना पड़ता है।
विज्ञापन


यहां होती है जाम की समस्या
झारखंडी रेलवे क्राॅसिंग 24 घंटे में 30 बार बंद होती है। सवारी व माल ट्रेनों के आने पर क्राॅसिंग बंद कर दी जाती है, जिससे बारिश में लोगों को भीगते हुए जाम की समस्या झेलनी पड़ती है। शहर के वीर विनय चौराहा, चौक बाजार, जिला मेमोरियल अस्पताल, एमपीपी इंटर कॉलेज के सामने, संतोषी माता मंदिर व भगवतीगंज में अक्सर जाम लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्थायी नहीं हैं टैक्सी वाहन अड्डा
शहर में टैक्सी वाहन अड्डा स्थायी नहीं है। बहराइच रोड पर सदर तहसील के आगे धुसाह गांव के बाग में शहर के बाहर, तुलसीपुर रोड पर जिला मेमोरियल अस्पताल के पास सड़क की पटरी और सुआंव नदी के पुल पर उतरौला व गोंडा जाने वाले निजी वाहनों के लिए खुले में अस्थायी टैक्सी अड्डा बनाया गया है। एमपीपी इंटर कॉलेज के सामने हरैया व तुलसीपुर जाने वाली निजी बसों के लिए खुले में स्टैंड बनाया गया है। बारिश में यहां कीचड़ व जलभराव होने जाने से यात्रियों को स्टैंड तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।


भेजा गया है प्रस्ताव
शहर में स्थायी रूप से टैक्सी वाहन अड्डे का निर्माण कराने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। बजट मिलने पर निर्माण कराया जाएगा। पीपल तिराहा से बस अड्डे जाने वाली सड़क की मरम्मत कराने के लिए लोक निर्माण विभाग को जिम्मेदारी दी गई है।
-डीपी सिंह, अध्यक्ष प्रतिनिधि, नगर पालिका परिषद बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed