फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Drivers take oath to follow traffic rules

Balrampur News: चालकों ने ली यातायात नियमों के पालन की शपथ

Tue, 18 Jul 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 18 Jul 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Drivers take oath to follow traffic rules
बलरामपुर। सड़क सुरक्षा पखवाड़े के दूसरे दिन मंगलवार को उप संभागीय परिवहन कार्यालय में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें चालक व परिचालक को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

एआरटीओ अरविंद कुमार ने चालकों व परिचालकों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई। एआरटीओ ने कहा कि वाहन चलाने से पहले चालकों को यातायात नियमों की पूरी जानकारी होनी चाहिए। उसका पालन करने से दुर्घटनाएं कम होती हैं। नए चालकों को ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने से पहले उनका टेस्ट होता है, टेस्ट का पहला चरण यातायात नियमों पर ही आधारित होता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिना नियम जाने ही वाहन चलाने वालों से दुर्घटनाएं अधिक होती हैं। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाने का उद्देश्य चालकों को जागरूक कर वाहन दुर्घटनाओं पर लगाम लगाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरआई प्रदीप कुमार ने कहा कि चालक नियमों का पालन करने के प्रति सतर्क रहें। बताया कि 31 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान में नियमों का पालन न करने वाले चालकों पर कार्रवाई की जाएगी। बस मोटर यूनियन के पदाधिकारी जब्बार खान ने सड़क पर वाहन चलाते समय चालकों द्वारा नियमों का पालन किए जाने का आश्वासन दिया। गोष्ठी में एआरटीओ ने चालक-परिचालक व बस यूनियन के पदाधिकारियों को नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर राजू सिंह व वेदप्रकाश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed