फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Drains not cleaned, residents will struggle with waterlogging

Balrampur News: नालों की नहीं हुई सफाई, जलभराव से जूझेंगे नगरवासी

Mon, 10 Jun 2024 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 10 Jun 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Drains not cleaned, residents will struggle with waterlogging
बलरामपुर। मानसून आने में मात्र सात दिन शेष हैं। इसके बावजूद नगर पालिका परिषद की ओर से अब तक 65 फीसदी नगर के बड़े नालों की सफाई पूरी नहीं हो सकी है, जबकि शासन की ओर से भी मानसून आने से पहले नालों की साफ सफाई कराने के निर्देश दिए गए हैं। नालों की सफाई न होने से नगरवासियों की मुसीबतें बढ़ना तय हैं। नगर पालिका की उदासीनता का खामियाजा नगरवासियों को गंदगी व जलभराव से भुगतना पड़ सकता है।
विज्ञापन

शहर में पानी की निकासी के लिए छोटे-बड़े करीब 35 नाले हैं। इसके बाद भी हर साल शहर में जल निकासी न होने के कारण बाढ़ जैसे हालात बन जाते हैं। काम सुस्त गति से होने के कारण अब तक किसी भी नाले की सफाई का काम पूरा नहीं हो सका है। नए नालों का निर्माण भी अधूरा होने के कारण सिल्ट सड़क पर ही पड़ी हुई है। ऐसे में 65 फीसदी छोटे-बड़े नालों की सफाई का कार्य होना बाकी है। इसमें भी अब तक वीर विनय चौराहा, झारखंडी रेलवे क्रासिंग व गली मोहल्लों में बने नालों की सफाई अभी शुरू भी नहीं हो सकी है। लोगों का कहना है कि पालिका को समय से ही नालों की सफाई करा लेनी चाहिए, मानसून शुरू होते ही नालों का पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर आ जाएगा। इससे वर्षा के दौरान गंदे पानी से होकर गुजरने के लिए फिर मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन


..........
बारिश में यहां होता है जलभराव

सिविल लाइन, नई बस्ती, तुलसीपार्क, खलवा, सराय फाटक, विजय टाकीज के पीछे तथा अंधियारी बाग आदि स्थानों पर भीषण जलभराव होता है। यहां रहने वाले लोगों के घरों में बारिश व नाले का गंदा पानी घुस जाता है। नगरवासी श्याम किशोर, मोहित, राजेश, संतोष व राजू आदि ने बताया कि नगर पालिका की उदासीनता का खामियाजा नगरवासियों को भुगतना पड़ेगा। इन लोगों ने शीघ्र नाला निर्माण कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......

सफाई के लिए लगाई गई टीमों को समय से सभी नालों की सफाई करने के निर्देश दिए गए है। जल्द ही कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।
- राजमणि, ईओ नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed