{"_id":"5d4f079f8ebc3e6cf35faf3c","slug":"dr-shyama-prasad-mukherjee-s-dream-fulfilled-with-the-removal-of-article-370-balrampur-news-lko475788935","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुच्छेद 370 हटने से पूरा हुआ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुच्छेद 370 हटने से पूरा हुआ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना
विज्ञापन
बलरामपुर के भाजपा कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते प्रदेश मंत्री संतोष सिंह व अन?
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने की मांग सबसे पहले जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने की थी। इसके लिए वह जीवन के अंतिम क्षणों तक संघर्ष करते रहे। केन्द्र की मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 हटाकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को साकार किया है। अब पूरे देश में एक विधान, एक निशान व एक प्रधान का नारा सही मायने में फलीभूत हुआ है। यह बातें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री संतोष सिंह ने शनिवार को तुलसीपार्क स्थित भाजपा कार्यालय अटल भवन में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजेपयी भी जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना चाहते थे लेकिन दोनों सदन में बहुमत न होने के कारण वह सफल नहीं हो सके। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व अटल बिहारी वाजपेयी के सपने को पूरा करने का काम मोदी सरकार ने किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वह गृहमंत्री अमित शाह ने यह साबित कर दिया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति हो तो कोई भी काम असंभव नहीं है।
श्रावस्ती के पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा ने अनुच्छेद 370 हटाये जाने और जम्मू कश्मीर व लद्दाख को अलग-अलग केन्द्र शासित प्रदेश घोषित किए जाने की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री व गृहमंत्री को बधाई दी।