फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Dr. Rajendra Prasad remembered on Advocate's Day

Balrampur News: अधिवक्ता दिवस पर याद किए गए डॉ. राजेंद्र प्रसाद

Wed, 04 Dec 2024 11:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:02 AM IST
विज्ञापन
Dr. Rajendra Prasad remembered on Advocate's Day
उतरौला/ बलरामपुर। अधिवक्ता दिवस पर मंगलवार को देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को याद किया गया। वक्ताओं ने भारतीय संविधान की अवधारणा व उसकी संरचना पर प्रकाश डालने के साथ ही अधिवक्ताओं की भूमिका पर विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

नवीन दीवानी परिसर में अधिवक्ता दिवस पर जिला जज अनिल कुमार झा ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद की देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। राष्ट्र निर्माण में उनके किए गए योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। अपर जिला जज प्रथम राजेश भारद्वाज ने कहा कि सबसे लंबे समय तक देश के राष्ट्रपति रहे डॉ. राजेंद्र प्रसाद महान व्यक्तित्व के धनी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुकेश कुमार सिंह और संचालन संजय तिवारी ने की। कार्यक्रम में जिला जज, वरिष्ठ अधिवक्ता राधा रमण तिवारी, नागेश्वर प्रसाद यादव और अनिल कुमार सिंह को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सीजेएम धर्मवीर सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता गोमती प्रसाद तिवारी, राजकुमार श्रीवास्तव और कुलदीप सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान एडीजे सुमित कुमार प्रेमी, एडीजे इफ्तेखार अहमद, मुंसिफ सदर मोनिका मिश्र, मुर्तजा हुसैन, पंकज श्रीवास्तव, केजी श्रीवास्तव, शशि प्रकाश मिश्र, अजय कुमार सिंह, अनिल कुमार शुक्ला, लालजी और मोहित श्रीवास्तव सहित तमाम अधिवक्ता और न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर तहसील परिसर स्थित संघ भवन में भी अधिवक्ता दिवस मनाया गया। अध्यक्ष रामगोपाल पाण्डेय और महामंत्री अशोक कुमार मिश्र ने वरिष्ठ अधिवक्ताओं को सम्मानित किया।

------------
देश की आजादी में अधिवक्ताओं का अहम योगदान
उतरौला। संघ भवन में आयोजित कार्यक्रम में सिविल जज जूनियर डिवीजन योगेश चौधरी ने कहा कि भारत में वकालत की गरिमा हर दौर में महत्वपूर्ण रही है। स्वतंत्रता संग्राम में वकीलों से अधिक योगदान किसी और पेशे का नहीं रहा। स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आज के इस युग में मानवतावादी विचारों के लिए अधिवक्ता प्रयासरत हैं। अध्य्क्ष प्रहलाद यादव ने कहा कि अधिवक्ता समाज को एक नई दिशा देते हैं, इसलिए अधिवक्ताओं को अधिक से अधिक किताबों का अध्ययन करना चाहिए। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता सुशील श्रीवास्तव, चंद्रदेव उपाध्याय, सैय्यद इसरार हुसैन, राम सागर वर्मा,बाबूराम यादव व बृज किशोर लाल को बार एसोसिएशन ने 49 हजार रुपये का चेक अंगवस्त्र व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।

कानून के क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान करने वाले 15 अधिवक्ताओं शिव राम मिश्र,अब्दुल कय्यूम, रमेश गुप्त, सुधीर श्रीवस्त्व, ओम प्रकाश श्रीवस्त्व, असलम खान, मुस्तफा हुसैन, भूपेंद्र सिंह, अखिलेश सिंह, वैभव चतुर्वेदी, गयासुद्दीन खान आदि को भी सम्मानित किया गया। बार एसोसिएशन के बाइलॉज का अंग्रेजी से हिंदी रूपांतरण करने पर युवा अधिवक्ता तुलसी राम यादव को संघ द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महामंत्री अमित श्रीवस्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रभान मिश्र, अजीत सिंह, रवि मिश्र, शंभू लाल गुप्त, रघुवंश सिंह, अनीसुल बाबू, मुस्लिम खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed