फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Dr. KB Tiwari became the President of Dental Association

Balrampur News: डॉ. केबी तिवारी बने डेंटल एसोसिएशन के अध्यक्ष

Thu, 29 Jan 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 29 Jan 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Dr. KB Tiwari became the President of Dental Association
बलरामपुर में नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को अंगवस्त्र भेंटकर किया गया सम्मानित ।-स्रोत : एसोसिएशन
बलरामपुर। डेंटल एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन बृहस्पतिवार को होटल में बैठक के दौरान किया गया। बैठक में जिले के दंत चिकित्सकों ने सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चयन किया। डॉ. केबी तिवारी को एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने, दंत चिकित्सकों की समस्याओं के समाधान तथा जनहित में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन



बैठक के दौरान डॉ. महमूद को सचिव तथा डॉ. विशाल श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही कार्यकारिणी सदस्य के रूप में डॉ. रेखा सिंह, डॉ. मोहित श्रीवास्तव, डॉ. शंकर सिंह, डॉ. अताउल्लाह खान, डॉ. सीबी सिंह, डॉ. नवीन, डॉ. पवन गुप्ता, डॉ. आरपी वर्मा, डॉ. रवि, डॉ. ऋषिराज सिंह, डॉ. शालिनी, डॉ. मसूद अहमद, डॉ. अफजल अहमद खान, डॉ. सौरभ सिंह तथा डॉ. मदन लाल थारू को शामिल किया गया।
विज्ञापन



नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. केबी तिवारी ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन का उद्देश्य जिले में दंत स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना, आम लोगों को मुख एवं दंत रोगों के प्रति जागरूक करना तथा दंत चिकित्सकों के हितों की रक्षा करना रहेगा। कार्यक्रम के अंत में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed