{"_id":"660c46230a9cfbab7d0b6906","slug":"dr-farhan-honored-for-making-a-name-for-himself-abroad-balrampur-news-c-99-1-brp1003-108392-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: विदेश में नाम रोशन करने पर डा. फरहान सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: विदेश में नाम रोशन करने पर डा. फरहान सम्मानित
Tue, 02 Apr 2024 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 02 Apr 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। विदेशों में नाम रोशन करने पर डा. फरहान अहमद पाशा को एमएलके महाविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग में मंगलवार को सम्मानित किया गया है। पाशा सऊदी बेसिक इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन के अनुसंधान एवं विकास सेल, किंग अब्दुल्ला युनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के अध्यक्ष रहे हैं। इस अवसर पर एक व्याख्यान का आयोजन भी हुआ।
इसमें हिस्सेदारी करते हुए डॉ पाशा ने कहा कि इंडस्ट्री और शैक्षिक क्रियाकलाप साथ-साथ चलते हैं और एक दूसरे पर निर्भर होत हैं। उन्होंने तकनीकी अर्थशास्त्र और व्यवसाय से जुड़े कई मानकों तथा इंडस्ट्रीज के लिए अच्छा रिसर्च प्रपोजल बनाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को रसायन विज्ञान में चल रहे रोचक शोध के विषयों जैसे एनर्जी एफिशिएंट जीरों कार्बन फुटप्रिंट के बारे में भी रोचक तरह से जानकारी भी दी। इसके बाद आइडिया की शुरुआत से लेकर उत्पाद व्यवसायीकरण तक रासायनिक अनुसंधान का परिदृश्य, विषय पर अपना व्याख्यान भी दिया। डॉ. फरहान पाशा एमएलके महाविद्यालय के छात्र भी रह चुके हैं। इससे पूर्व रसायन विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. आर के सिंह ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया।