फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Dowry harassment case against RPF inspector

Balrampur News: आरपीएफ दरोगा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

Tue, 06 Jun 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 06 Jun 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Dowry harassment case against RPF inspector
बलरामपुर। रेलवे कालोनी बलरामपुर में रहने वाली नीतू सिंह ने अपने पति आरपीएफ दरोगा राणा प्रताप सिंह पर दहेज के लिए मारने-पीटने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर नगर कोतवाली में आरपीएफ दरोगा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

ग्राम व पोस्ट खजुरी तहसील खजनी जनपद गोरखपुर निवासिनी नीतू सिंह ने नगर कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि वह अपने पति राणा प्रताप सिंह के साथ रेलवे पुलिस फोर्स काॅलोनी बलरामपुर में रहती है। चार जून को पति ने दो लाख रुपये दहेज की मांग को लेकर गाली-गुप्ता देते हुए बुरी तरह से मारा-पीटा। जान से मारने की नियत से वह गला दबाने लगे। चीखने-चिल्लाने पर तमाम लोग आ गए, जिससे मेरी जान बची।
विज्ञापन

नगर काेतवाली के प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरपीएफ दरोगा राणा प्रताप सिंह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed